फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 Samajwadi party will reach booths through Jan Aakrosh Yatra in Varanasi

यूपी चुनाव 2022: जन आक्रोश यात्रा के जरिये बूथों तक जाएगी सपा, वाराणसी में 26 से होगी शुरुआत 

Tue, 24 Aug 2021 09:57 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 24 Aug 2021 09:57 PM IST
सार

भारत माता मंदिर से यात्रा निकाली जाएगी। कार्यकर्ता सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता को बताएंगे।
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Samajwadi party will reach booths through Jan Aakrosh Yatra in Varanasi
सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जन आक्रोश पदयात्रा के जरिये बूथों तक समाजवादी पार्टी जाएगी। इसकी शुरुआत 26 अगस्त को वाराणसी से होगी। मंगलवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि भारत माता मंदिर से सुबह 10 बजे यह यात्रा निकाली जाएगी। जो इस विधानसभा के सभी वार्डों में जाएगी। भाजपा सरकार में बेतहाशा महंगाई और भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। वहीं सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता को बताया जाएगा। बताया कि चुनाव से पूर्व हर बूथ पर पहुंचने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। इसके पूर्व हुई बैठक में पदयात्रा की रणनीति तय की गई। 

विज्ञापन


प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर 
विष्णु शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, बुनकर मजदूर, व्यापारी और नौजवान परेशान हैं। अब जनता खुद को ठगा महसूस करने लगी है। प्रदेश व देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है। कहा, सरकार की इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पदयात्रा के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सपा की ही सरकार बनने जा रही है। बैठक में महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, डॉ. ओपी सिंह, लालू यादव, इरशाद अहमद राइन, संदीप शर्मा, दिलीश कश्यप, शमीम अंसारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

व्यापार सभा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 29 को

समाजवादी व्यापार सभा की पिंडरा विधानसभा कमेटी की बैठक पिंडरा बाजार में हुई। मुख्य अतिथि सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि 29 अगस्त को पैगंबरपुर पंचक्रोशी मार्ग पर एक कॉलेज में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन और व्यापारी सम्मान समारोह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed