फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022: Samajwadi Party slogan in Varanasi, 2022 me khela hoyi

मिशन 2022: 'उम्मीद की साइकिल, 2022 में खेला होई'... थोड़े बदलाव के साथ बनारस पहुंचा पश्चिम बंगाल का स्लोगन

Sat, 26 Jun 2021 12:05 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 26 Jun 2021 12:05 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने कहा कि यूपी में बदलाव होगा। यहां की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से काफी उम्मीद लगाए बैठी है। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Samajwadi Party slogan in Varanasi, 2022 me khela hoyi
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने अपने मकबूल आलम रोड स्थित आवास पर बंगाल चुनाव की तर्ज पर दीवार पर लिखवाया उम्मीद की साइकिल, 2022 में खेला होई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान मशहूर हुआ स्लोगन खेला होबे अब बंगाल से थोड़े बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश के बनारस पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने घर पर उम्मीद की साइकिल, 2022 में खेला होई... स्लोगन लिखवाया है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में बदलाव होगा। यहां की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से काफी उम्मीद लगाए बैठी है। जनता ने मन बना लिया है कि जिस तरह से बंगाल में खेला होबे, अब उत्तर प्रदेश में 2022 में खेला होई...। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जनता ने मन बना लिया है भाजपा को हटाना है।
विज्ञापन


बेलगाम महंगाई से जनता परेशान 
मिशन 2022 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पोस्टर के जरिये खेला शुरू कर दी है। शहर उत्तरी के पूर्व सपा विधायक अब्दुल समद अंसारी ने घर की दीवार पर बंगाल की तर्ज पर खेला शुरू कर दिया है। उम्मीद की साइकिल, 2022 में खेला होई... स्लोगन से दीवार सज गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 me khela

पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। कहा, बेलगाम महंगाई से परेशान जनता भाजपा सरकार से तंग आ गई है। पेट्रोल डीजल से लेकर रसोई तक के दैनिक उपयोगी सामानों के दाम लगातर बढ़ रहे हैं। महंगाई से परेशान जनता 2022 में भाजपा को करार जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed