UP Chunav 2022: टिकट घोषणा के साथ ही वाराणसी कांग्रेस में घमासान, रामनगर पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, दो सीटों पर विरोध के स्वर तेज
प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद वाराणसी कांग्रेस में घमासान मच गया है। कैंट विधानसभा से रामनगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। कई अन्य सीटों पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी में ही विरोध के स्वर तेज हो गए। कार्यकर्ताओं में दक्षिणी, उत्तरी और कैंट विधानसभ के टिकट को लेकर सबसे अधिक आक्रोश है। शहर दक्षिणी में तो प्रत्याशी बदलने के लिए मैदागिन पर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए और वहीं कैंट विधानसभा से रामनगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।
रेखा शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी लड़ने वाली महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहती हैं, बावजूद इसके वह विधानसभा में उतरेंगी। पार्टी या निर्दल के सवाल पर रेखा ने कहा कि अभी विकल्प की तलाश जारी है। हमारे साथ ही साथ कई जिलों से कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे।
साल 2017 में भी रामनगर अध्यक्ष पद के लिए मेरा टिकट काटा गया था। मेरी जीत के बाद कांग्रेस ने हमसे माफी मांगी। आठ महीने पहले ही मुझे आश्वस्त किया गया था और बुधवार रात 12 बजे प्रियंका गांधी के ऑफिस से फोन कर मुझे बताया गया कि आप तैयारी करें। मगर सूची में मेरा नाम काट दिया गया।
कांग्रेस ने चार महिलाओं को उतारा मैदान में
कांग्रेस ने वाराणसी की आठों विधानसभा पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। पूर्वांचल की 29 सीटों की लिस्ट में बनारस के छह उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने दो उम्मीदवार पहले ही जारी कर दिए थे। इसमें पिंडरा से अजय राय और रोहनिया से राजेश्वर पटेल का नाम पहले से तय था। बृहस्पतिवार को जारी छह उम्मीदवारों में चार महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है।
अजगरा विधानसभा- आशा देवी को अपने पार्टी का प्रत्याशी बनाया है, आशा देवी भेलखा (हरहुआ) वाराणसी की निवासी हैं, तथा ये वर्तमान समय में 10 वर्ष से हरहुआ ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक अध्यक्ष हैं। इनके पति राजेंद्र पूर्व में कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव रह चुके हैं।
सेवापुरी विधानसभा- कांग्रेस से सेवापुरी प्रत्याशी अंजू सिंह पत्नी आनंद सिंह रिंकू पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। सेवापुरी सेक्टर नंबर पांच से इनके दादा जमुना सिंह अपने समय में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सचिव थे अंजू सिंह के पति आनंद सिंह रिंकू कांग्रेस जिला महासचिव है।