फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up election 2022 Last chance to become voter in varanasi 18 years of age will get form till tomorrow election is on March 7 in varanasi

मतदाता बनने का अंतिम मौका: 18 साल की उम्र पूरी करने वालों को कल तक मिलेगा फॉर्म, बनारस में सात मार्च को है चुनाव

Sun, 06 Feb 2022 10:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Feb 2022 10:56 AM IST
सार

वाराणसी में आज और कल नए मतदाना बनने का आखिरी मौका है। 18 साल की उम्र पूरी करने वालों को  अंतिम अवसर के रूप में सोमवार तक फार्म छह मिलेगा।

विज्ञापन
Up election 2022 Last chance to become  voter in varanasi 18 years of age will get form till tomorrow election is on March 7 in varanasi
मतदाता सूची - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

18 वर्ष की आयु सीमा के जो भी लोग नए मतदाता बनना चाहते हैं। उन्हें अंतिम अवसर के रूप में आगामी दो दिन यानी सोमवार तक फार्म छह मिलेगा। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने दिया है। कमिश्नरी में अधिकारियों संग हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपना-अपना कार्य गंभीरता से तत्काल पूरा कराएं।

विज्ञापन


नए मतदाता फार्म छह सोमवार तक प्राप्त करके आगामी 10 फरवरी तक प्रत्येक दशा में जमा कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब तक 45552 नए फार्म आए हैं। सभी रिटर्निंग ऑफिसर अपने-अपने क्षेत्र में फार्म छह की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी कराएं। सभी बीएलओ और सुपरवाइजर के कार्यों का सभी आरओ अपने स्तर से सुपरविजन एवं समीक्षा करें।
विज्ञापन


निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया। वोटर पर्ची वितरण के संबंध में बीएलओ की बैठक सोमवार को कर इसकी समीक्षा कर ली जाए। बूथवार कितनी मतदाता पर्ची वितरित हुई, उसकी सूची तैयार कर सोमवार तक उपलब्ध कराएं। वृद्ध मतदाताओं की लिस्ट तैयार कर सभी मतदाताओं से हस्ताक्षर कराकर सूची जमा कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी बिल्डिंग में बनाए जाएंगे आक्जिलियरी बूथ

आक्जिलियरी बूथ यथासंभव उसी बिल्डिंग में बनाए जाएं। यदि आक्जिलियरी बूथ बनाए जाते हैं तो आरओ स्वयं जाकर उसका निरीक्षण करें। सभी आरओ दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के पोस्टल बैलट के संबंध में त्वरित गति से काम करें। सभी आरओ सभी फोटो मतदाता पहचान पत्र जल्द से जल्द वितरित करा दें। जो भी नए फोटो मतदाता पहचान पत्र आए हैं, उनको सोमवार तक हर हाल में वितरित कराएं। 

कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर चलेगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

 2017 के विधानसभा चुनाव में 20 फीसदी से कम मतदान वाले बूथों पर सात फरवरी से लेकर पांच मार्च तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि  कैंट क्षेत्र में पांच बूथों पर 20 फीसदी से कम मतदान हुआ था। इन पांचों बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।

वहीं पिंडरा में तीन, अजगरा में दो, शिवपुर में तीन, रोहनिया में चार, शहर उत्तरी में दो, शहर दक्षिणी में चार व सेवापुरी में दो सहित 25 बूथ शामिल है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर कैंपेन, मतदाता जागरूकता रथ व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed