फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election 2022 kisan nyay rally in varanasi priyanka gandhi will be in banaras for about 6 hours will perform Shakti Puja

किसान न्याय रैली: आज करीब 6 घंटे वाराणसी में रहेंगी प्रियंका गांधी, 'शक्ति प्रदर्शन' से पहले करेंगी शक्ति पूजन

Sun, 10 Oct 2021 09:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Oct 2021 09:34 AM IST
सार

वाराणसी में प्रियंका गांधी का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर और संकटमोचन से होते हुए गुजरेगा। इसके बाद प्रियंका रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
up election 2022 kisan nyay rally in varanasi priyanka gandhi will be in banaras for about 6 hours will perform Shakti Puja
वाराणसीः जगतपुर इंटर कॉलेज रैली की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा रैली आज वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होगी। रैली को संबोधित करने वाराणसी आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। प्रियंका गांधी सुबह 11:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। यहां से मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा के दर्शन करने दुर्गाकुंड पहुंचेंगी।

विज्ञापन


प्रियंका बीएचयू के सिंह द्वार पर पर महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी। लगभग एक बजे जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली का जो कार्यक्रम और रूट प्लान प्रशासन को भेजा है, उसके अनुसार प्रियंका गांधी का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर और संकटमोचन से होते हुए गुजरेगा।
विज्ञापन

पढ़ें: लखीमपुर की घटना पर इमरान प्रतापगढ़ी ने साझा किया दर्द, बोले- आवाम का है.. किसान का है, सवाल लोगों की जान का है
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रियंका रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। मंच पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने की भी संभावना है। देश भर से कांग्रेस नेता बनारस पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने देर शाम रैली स्थल का भी जायजा लिया। 

किसान न्याय रैली के जरिये सरकार को घेरेगी कांग्रेस

up election 2022 kisan nyay rally in varanasi priyanka gandhi will be in banaras for about 6 hours will perform Shakti Puja
प्रियंका गांधी रैली के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगी - फोटो : अमर उजाला

जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित कांग्रेस की किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानों का मुद्दा उठाएंगी। लखीमपुर खीरी की घटना में पीड़ितों को न्याय की आवाज बुलंद करेंगी। रैली में पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों से किसान और मजदूर हिस्सा लेंगे। 

रैली में प्रियंका लखीमपुरी खीरी कांड के आरोपियों पर कार्रवाई, गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और नये कृषि कानूनों की वापसी का मुद्दा उठाएंगी। रैली के बहाने किसान आंदोलन को पश्चिम से पूरब की तरफ मोड़ने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही बनारस से किसान न्याय यात्रा आरंभ होगी जो प्रदेश भर में जाएगी। बंगाल में खराब प्रदर्शन के बाद यूपी में कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ जनता का विकल्प बनने का निर्णय लिया है।  

रोहनिया-मोहनसराय मार्ग पर आज आम वाहनों की आवाजाही पर रोक

प्रियंका गांधी की जगतपुर पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के कारण रोहनिया-मोहनसराय मार्ग पर भारी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए रोहनिया-मोहनसराय जाने वाले मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने लोगों से अपील की है कि कल केवल विशेष वाहनों को आने जाने की अनुमति होगी। इस दौरान रोहनिया से मोहनसराय रास्ते पर जाने से बचें, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। जिसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

रोहनया से मोहनसराय जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन के अनुसार वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को चांदपुर चौराहे से लोहता, जंसा होते हुए राजातालाब हाइवे की ओर जाना होगा। वहीं प्रयागराज से वाराणसी आने के लिए राजातालाब, जंसा और लोहता होते हुए चाँदपुर चौराहा की ओर से जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed