{"_id":"621673b3e311ca1e5f0a8efa","slug":"up-election-2022-election-commission-issues-show-cause-notice-to-congress-candidate-ajay-rai-seeks-reply-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को चुनाव आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को चुनाव आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
Wed, 23 Feb 2022 11:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:19 PM IST
सार
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में बगैर अनुमति के सभा, फेसबुक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में अजय राय के खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अजय राय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर राजद्रोह, आचार संहिता उल्लंघन सहित अन्य आरोपों के मामले में चुनाव आयोग ने बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। रिटर्निंग अफसर सहित चार सदस्यीय दल की जांच में मामला सही पाया गया था।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर 24 घंटे के अंदर अजय राय से जवाब मांगा गया है। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में बगैर अनुमति के सभा, फेसबुक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में अजय राय के खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पिंडरा के उप जिलाधिकारी और रिटर्निंग अफसर सहित चार सदस्यीय दल ने जांच की थी। रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अजय राय को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर वीडियो क्लिप के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कहा गया है कि क्यों न उन पर आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन