फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022: 87 candidates filed nomination on the last day of nomination in Varanasi

up chunav 2022: वाराणसी में नामांकन के अंतिम दिन 87 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, व्हीलचेयर पर पहुंचे विधायक नील रतन

Thu, 17 Feb 2022 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Feb 2022 10:54 PM IST
सार

सेवापुरी से भाजपा प्रत्याशी नीलरतन पटेल सहित सात, रोहनिया से अपना दल एस के प्रत्याशी डॉ. सुनील पटेल, अपना दल क से अभय पटेल, सपा से धर्मेंद्र सिंह सहित 13 ने नामांकन किया।

विज्ञापन
up election 2022: 87 candidates filed nomination on the last day of nomination in Varanasi
वाराणसी में जिला कचहरी पर नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी विभिन्न पार्टी के समर्थकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन वाराणसी की आठ विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक 87 नामांकन हुए। सुबह से ही कलेक्ट्रेट में गहमागहमी के बीच समर्थकों के साथ प्रत्याशी पहुंचे और भारी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल हुए। भाजपा प्रत्याशी नील रतन पटेल नीलू व्हीलचेयर पर बैठकर नामांकन कक्ष तक पहुंचे।

विज्ञापन


उधर, सपा गठबंधन से अपना दल (क) के प्रत्याशी अभय पटेल के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा किया। हालांकि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मौके पर पहुंचकर उन्हें खदेड़ा। बृहस्पतिवार को सेवापुरी से भाजपा प्रत्याशी नीलरतन पटेल सहित सात, रोहनिया से अपना दल एस के प्रत्याशी डॉ. सुनील पटेल, अपना दल क से अभय पटेल, सपा से धर्मेंद्र सिंह सहित 13 ने नामांकन किया।
विज्ञापन


उत्तरी में सपा के अशफाक अहमद, कांग्रेस की गुलेराना सहित 12 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। कैंट में सपा की पूजा यादव, आम आदमी पार्टी के सत्यप्रकाश सहित 11 ने दावेदारी प्रस्तुत की। अजगरा में कांग्रेस की आशा देवी, हेमा देवी सहित 13 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किया। इसके अलावा 13, शिवपुर से 11, वाराणसी दक्षिणी से आठ, और सेवापुरी में सात सहित कुल 87 नामांकन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दल से अलग-अलग प्रत्याशियों का दावा

up election 2022: 87 candidates filed nomination on the last day of nomination in Varanasi
भाजपा प्रत्याशी नील रतन पटेल नीलू। - फोटो : अमर उजाला

अंतिम दिन राजनीतिक दलों के दावेदारों ने असमंजस की स्थिति भी उत्पन्न की। रोहनिया में सपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में अपना दल क के अभय पटेल के साथ ही धर्मेंद्र सिंह ने सपा से नामांकन का दावा किया। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने साफ किया है कि सहयोगी दल अपना दल क के प्रत्याशी ही अधिकृत हैं।  सपा की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं घोषित है। उधर, अजगरा में आशा देवी और हेमा देवी ने कांग्रेस से नामांकन का दावा किया। इस पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि हेमा देवी ही हमारी अधिकृत प्रत्याशी हैं।

सबसे ज्यादा शिवपुर और सबसे कम सेवापुरी में हैं प्रत्याशी

up election 2022: 87 candidates filed nomination on the last day of nomination in Varanasi
वाराणसी में जिला कचहरी पर नामांकन के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद डब्लू शहर उत्तरी से नामांकन करने पहुंचे । - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की आठों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्रत्याशी शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं और सबसे कम सेवापुरी के मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 145 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया है। इसमें पिंडरा से19, अजगरा से 17, रोहनिया से 17, शिवपुर से 23, उत्तरी से 16, दक्षिणी से 20, कैंट से 18 और सेवापुरी से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे स्क्रूटिनी की जाएगी और दोपहर तक इन 145 में से वैद्य नामांकन स्पष्ट हो जाएंगे। 

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन प्रक्रिया के दौरान आठ विधानसभा क्षेत्रों में 150 से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शुक्रवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और इसमें नियमों का पालन नहीं करने वाले दावेदारों के पर्चे खारिज भी होंगे। इसके बाद 21 फरवरी को नाम वापसी का मौका होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed