फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP District Panchayat President Election Omprakash Rajbhar party will support the candidate who defeats BJP in varanasi

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी

Sun, 20 Jun 2021 11:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Jun 2021 11:26 PM IST
सार

जिला पंचायत चुनाव शुरू होने में मात्र एक सप्ताह ही बचे हैं। वाराणसी में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। इधर, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगी। 

विज्ञापन
UP District Panchayat President Election Omprakash Rajbhar party will support the candidate who defeats BJP in varanasi
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। फोन पर हुई बातचीत में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगी। वाराणसी की 40 सीट में से सुभासपा समर्थित दो प्रत्याशी जीते हैं। इनमें चिरईगांव से वंदना भारती और चोलापुर से बबिता सोनकर जीती हैं।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव में सुभासपा उसी पार्टी और प्रत्याशी को समर्थन करेगी जो भाजपा को हराएगा। इस समय संगठन विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पहले ही चंदा यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 26 सदस्य उनके संपर्क में हैं। इस पद पर भाजपा का कब्जा होगा। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि सभी जिला पंचायत सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करके लौट आए हैं। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार संपर्क कर रहे हैं। हमारे पास 16 सदस्य हैं। इसके अलावा भाजपा को छोड़कर बाकी पार्टियों के सदस्य हमारे संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा ने किया संगठन का विस्तार

 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुभासपा ने संगठन का विस्तार किया। रविवार को हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर ने महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर को उत्तरी विधानसभा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संतोष प्रजापति को महानगर उपाध्यक्ष, उमेश पटेल को उत्तरी का उपाध्यक्ष, विष्णु शंकर राजभर को उपाध्यक्ष, संजय केसरी, उत्कर्ष सैनी, दीपक केसरी को महासचिव बनाया गया।

सुरेंद्र राय को सुभासपा भूमिहार समाज का जिलाध्यक्ष बनाया गया। संतोष विश्वकर्मा को अजगरा विस का अध्यक्ष बनाया। संतोष प्रजापति को मंडल कार्यकारणी सदस्य, मनोज कुमार दुबे को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed