फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Roza Iftar party in BHU is wrong

केशव प्रसाद मौर्य बोले: मालवीय जी की बगिया में रोजा इफ्तार पार्टी होना गलत

Mon, 02 May 2022 07:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 May 2022 07:20 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बीएचयू और चंदौली की घटना समेत अन्य मुद्दों को लेकर लेकर बयान दिया। 

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Roza Iftar party in BHU is wrong
वाराणसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीएचयू से जुड़े एक सवाल पर कहा कि मालवीय जी की बगिया में रोजा इफ्तार पार्टी होना गलत है। हालांकि यह विश्वविद्यालय और बच्चों के बीच का मामला है। इसमें सरकार दखल नहीं देगी। चंदौली की घटना को लेकर कहा कि अखिलेश यादव हार के बाद से बौखलाए हुए हैं। इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस गई है उस दौरान कोई घटना हुई है इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। चंदौली में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई मौत के मामले में जो कोई भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जिन पर आरोप लगा है उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

योगा दिवस के अवसर पर प्रत्येक गांव में आयोजन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार हो रही है जो मिसाल होगा। सभी ब्लॉकों से एक-एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। जिले 694 में ग्राम सभा में एक-एक सामुदायिक भवन, शौचालय के साथ विकसित करने का प्रयास है। इसे वित्तीय वर्ष में शामिल करेंगे। 21 जून को योगा दिवस के अवसर पर प्रत्येक गांव में योगा डे मनाया जाएगा। हर जगह योग शिविर लगाये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशन की दुकानों को लेकर अगर विवाद होगा तो गांव में कार्य कर रही समूह बहनों को सौंप दिया जाएगा। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के गांवों को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य है।स्वावलंबन की ओर मातृ शक्ति भी आगे बढ़ रही है। गांवो में बैंक सखी व विद्युत सखी बनाने का काम किया जा रहा है। जिले में विद्युत सखी 125 हैं जिन्हें बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। 

हर लोकसभा क्षेत्र में बनेगा अमृत सरोवर
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र में सरकार का अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है।  सरोवर के चारों ओर पौधरोपण होगा। नौकायन और टहलने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक गांवों को चयनित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। सरोवर का नाम उस गांव के किसी बलिदानी या ऐसे राष्ट्रीय धरोहर के नाम पर रखा जाएगा जिसने देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया हो।  

रथ के दो पहिए की तरह हैं संगठन और सरकार

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Roza Iftar party in BHU is wrong
प्रशिक्षण वर्ग में डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन और सरकार रथ के दो पहिए की तरह हैं। सोमवार को परेड कोठी स्थित एक होटल में भाजपा महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस राज्य की कानून व्यवस्था सहीं नहीं होती, वहां का विकास कहीं न कहीं रूक जाता है।  विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में हम सत्ता के शासक नहीं बल्कि जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। 

बदलते दौर में उत्तर प्रदेश की तस्वीर और पहचान बदली

इस मौके पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार की विकास योजनाएं और हमारा प्रदेश’ विषय पर कहा कि 2017 के पूर्व प्रदेश बिमारू और पिछड़ा राज्य के रूप में जाना जाता था। यहां लोग उद्योग लगाने और आने में संकोच करते थे।

कई राज्यों में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को हीन भावना से देखा जाता था। अब बदलते दौर में उत्तर प्रदेश की तस्वीर, तकदीर और पहचान बदल रही है। अब प्रदेश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, राममंदिर, विश्वनाथ कॉरिडोर, विंध्यधाम के साथ ही काशी और अयोध्या की देवदीवाली के लिए जाना जाता है।

विश्व के कई देशों में उत्तर प्रदेश मॉडल के रूप में जाना जाता है। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में महापौर मृदुला जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राकेश त्रिवेदी, अशोक चौरसिया आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed