फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Crime: Driver brought ganja stuffed inside cucumber to jail, owner addicted to drug; caught

UP Crime: जेल में खीरे के अंदर गांजा भरकर लाया ड्राइवर, मालिक को नशे की लत; फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया

Fri, 10 Nov 2023 10:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Nov 2023 10:38 AM IST
सार

चंदौली के अलीनगर क्षेत्र का रहने वाला मनोज तिवारी धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे में बीते जुलाई महीने में गिरफ्तार कर चौकाघाट स्थित जिला जेल भेजा गया था। मौजूदा समय में वह जिला जेल की बैरक नंबर 12-ए में निरुद्ध है। मनोज से मुलाकात करने के लिए उसका ड्राइवर चंदौली जिले के मुजफ्फरपुर का रहने वाला गोविंदा जिला जेल आया था।

विज्ञापन
UP Crime: Driver brought ganja stuffed inside cucumber to jail, owner addicted to drug; caught
खीरे के अंदर गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौकाघाट स्थित जिला जेल में बंद एक बंदी से मुलाकात करने आया उसका ड्राइवर खीरा को काटकर उसके बीच में पन्नी में गांजा भरकर लाया था। हालांकि मुलाकात से पहले हुई तलाशी के दौरान उसकी करतूत उजागर हो गई। जेल पुलिस की सूचना पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने गांजा लेकर आए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जिला जेल में बंद बंदी और उसके ड्राइवर के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

चंदौली के अलीनगर क्षेत्र का रहने वाला मनोज तिवारी धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे में बीते जुलाई महीने में गिरफ्तार कर चौकाघाट स्थित जिला जेल भेजा गया था। मौजूदा समय में वह जिला जेल की बैरक नंबर 12-ए में निरुद्ध है। मनोज से मुलाकात करने के लिए उसका ड्राइवर चंदौली जिले के मुजफ्फरपुर का रहने वाला गोविंदा जिला जेल आया था। मनोज के लिए गोविंदा 11 खीरा लेकर आया था। मुलाकात से पहले जिला जेल पुलिस और चौकी प्रभारी जिला जेल इमरान खान की संयुक्त टीम ने गोविंदा के सामान को चेक किया। चेकिंग में पता लगा कि उसके पास मौजूद सभी खीरा को काट कर उसके बीच में पारदर्शी पन्नी में गांजा भरा हुआ था। गोविंदा को मौके से पकड़ कर लालपुर पांडेयपुर थाने ले जाया गया। लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गोविंदा से पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि मनोज के कहने पर ही वह उसके लिए गांजा लेकर आया था। गोविंदा के साथ ही मनोज के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गोविंदा को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed