फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP college students union election: red carpet for Girls voting and counting

यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: जानें कौन बना अध्यक्ष और महामंत्री, पिंक बूथ रहा सभी के आकर्षण का केंद्र

Thu, 18 Mar 2021 11:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Mar 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
UP college students union election: red carpet for Girls voting and counting
मतदान के बाद छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निशांत कुमार सिंह और महामंत्री पद पर शिवम ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार और पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। बुधवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में 56.9 फीसदी मत पड़े। 

विज्ञापन


बुधवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष निशांत कुमार सिंह ने 1489 मत मिले। निशांत ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी श्वेताभ सौरभ सिंह को 1011 मतों से हराया। श्वेताभ को 478 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार ने अपने निकटत प्रतिद्वंद्वी करन सिंह को 326 मतों से हराया। महामंत्री पद पर शिवम सिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार ठाकुर को 134 मतों से मात दी।
विज्ञापन


पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर सिद्धार्थ सिंह, वाणिज्य संकाय पद पर सूरज सिंह निर्वाचित हुए हैं। वहीं, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर सक्षम सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर तेजस्वनी ऋषिवंशी और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकुर त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 4588 मतदाताओं में से 2612 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP college students union election: red carpet for Girls voting and counting

समर्थकों में रहा उत्साह, हाथ जोड़कर मांगे वोट
बुधवार की सुबह नौ बजे से यूपी कॉलेज में मतदान शुरू हुआ। समर्थकों में भी जबर्दस्त उत्साह रहा। परिसर में जहां प्रत्याशी भइया-बहना कर अपने पक्ष में वोट मांगते नजर आए। समर्थकों के उत्साह में आचार संहिता हवा हो गई। गेट के सामने की सड़क प्रत्याशियों के कार्ड और पंफ लेट से पटा हुआ था। समर्थकों को काबू करने में कई बार पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस व पीएसी तैनात रही। चुनाव की हर गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही थी।

पिंक बूथ रहा आकर्षण का केंद्र
चुनाव के लिए जहां 25 बूथ बनाए गए थे वहीं बीकॉम की छात्राओं के लिए एक पिंक बूथ भी बना था। पहली बार बनाए गए पिंक बूथ पर निर्वाचन अधिकारी से लेकर मतगणना के लिए भी महिला कर्मचारी ही तैनात रहीं। गुब्बारों से सजा हुआ बूथ हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा है। रेड कार्पेट से गुजरते हुए छात्राएं पिंक बूथ पर मतदान के लिए पहुंचीं। पिंक बूथ पर 210 वोटर थे।

UP college students union election: red carpet for Girls voting and counting

कुल मत- 2612

अध्यक्ष
निशांत कुमार सिंह-1489
श्वेताभ सौरभ सिंह-478
राजीव सिंह-355
विशाल उपाध्याय-114
हिमांशु सिंह-103
नोटा-51
अवैध-22

उपाध्यक्ष
अंकित कुमार-1098
 करन सिंह-770
नमन कुमार श्रीवास्तव-606
नोटा-71
अवैध-69

महामंत्री
शिवम सिंह-1142
विकास कुमार ठाकुर-1008
नीलेश कुमार मिश्रा-313
नोटा-41
अवैध-108

पुस्तकालय मंत्री
गौरव कुमार सिंह -निर्विरोध

संकाय प्रतिनिधि

कृषि
सिद्धार्थ सिंह-319
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह-108
नोटा-17
अवैध-3

वाणिज्य
सूरज सिंह-179
रोशनी सिंह-122
नोटा-2
अवैध-3

विज्ञान संकाय
सक्षम सिंह- निर्विरोध

कला
तेजस्विनी ऋषिवंशी- निर्विरोध

शिक्षा
अंकुर त्रिपाठी-निर्विरोध

स्मार्ट क्लास की शुरुआत के साथ ही आधुनिक सिलेबस को लागू कराना प्राथमिकता है। छात्रों के लिए ई लाइब्रेरी का भी इंतजाम कराया जाएगा।
निशांत कुमार सिंह, अध्यक्ष

महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर कराना प्राथमिकता में शामिल है। परिसर से अराजकता को दूर कराया जाएगा।
अंकित कुमार, उपाध्यक्ष

महाविद्यालय परिसर में आए दिन होने वाली अराजकता को दूर कराने का प्रयास होगा। परिसर में छात्रों के अनुकूल पढ़ाई का माहौल बनाना प्राथमिकता है।
शिवम सिंह, महामंत्री

नए सिलेबस की पुस्तकों को लाइब्रेरी में जगह दिलवाई जाएगी। इसकेसाथ ही पुस्तकालय में छात्रों के अनुसार सुविधाएं बढाई जाएंगी।
गौरव कुमार सिंह, पुस्तकालय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed