फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up cm yogi adityanath varanasi visit today CM Yogi inspect developments works in kashi Before PM narendra Modi visit

CM Yogi Varanasi Visit Today: पीएम मोदी के दौरे से पहले आज सीएम योगी करेंगे योजनाओं का निरीक्षण

Mon, 05 Jul 2021 12:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jul 2021 12:01 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां देखने के लिए मुख्यमंत्री आज वाराणसी पहुंच रहे हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में हो रहीं तैयारियां देखेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 

 

विज्ञापन
up cm yogi adityanath varanasi visit today CM Yogi inspect developments works in kashi Before PM narendra Modi visit
सीएम योगी का वाराणसी दौराः परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई में प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौर पर आज काशी पहुंचेंगे। सीएम योगी इस दौरे पर पीएम के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे साथ ही परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री आज देर शाम यहां आने के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


सोमवार की देर रात और मंगलवार की सुबह वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे पर आने से पहले ही जिले के नोडल अधिकारी और अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी वाराणसी पहुंच गए हैं। पिछले कुछ बैठकों में जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, उससे अधिकारियों की धुकधुकी बढ़ी है।
विज्ञापन


बीते महीने दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी सरोज कुमार के तत्काल निलंबन और नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई थी। रविवार को दिन भर जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समीक्षा बैठक से जुड़े बिंदुओं के साथ ही मुख्यमंत्री के निरीक्षण करने वाले स्थानों पर भी तैयारियों में लगे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमते ही वाराणसी में पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। 20 जून तक पूरी हो चुकी 39 परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेजी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वाराणसी का दौरा कर इन परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम के आगमन की तिथि पर चर्चा करेंगे।

19 जुलाई से संसद का सत्र शुरू होने से उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी इससे पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो पीएम के दौरे से पहले मुख्यमंत्री तैयारियों को परखेंगे। दरअसल, जून 2021 तक 50 से ज्यादा परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और लोकार्पण का इंतजार कर रही हैं।


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को मिर्जापुर जिले के विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही परिक्रमा पथ के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संपत्तियों की खरीद व आपसी सहमति से परिपथ की जद में आने वाले निर्माणों का ध्वस्तीकरण हो चुका है। मलबा हटाने का काम भी हो गया है। अब निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।



 

इन जगहों का दौरा कर सकते हैं सीएम

  • रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
  • आशापुर फ्लाईओवर 
  • बीएचयू एमसीएच विंग
  • क्षेत्रीय नेत्र संस्थान, बीएचयू
  • एमसीएच विंग, दीनदयाल अस्प्ताल
  • गोदौलिया पार्किंग
  • मैदागिन से गौदौलिया तक गौरव पथ
  • बेनियाबाग पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed