फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022: Six candidates withdrew in Varanasi, now 70 candidates in eight assembly constituencies

UP Chunav 2022: वाराणसी में छह प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब आठ विधानसभा क्षेत्रों में 70 प्रत्याशी

Mon, 21 Feb 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 09:38 PM IST
सार

आठों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 68 नामांकन पत्र निरस्त तथा छह प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात अब निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 70 है।

विज्ञापन
UP Chunav 2022: Six candidates withdrew in Varanasi, now 70 candidates in eight assembly constituencies
अपना चुनाव चिह्न लेने पहुंचे प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों से छह प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने नाम वापस लिए। आठ विधानसभा सीटों पर अब 70 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दौर नाम वापसी में शहर उत्तरी व दक्षिणी से दो-दो और कैंट व सेवापुरी से एक-एक प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए।

विज्ञापन


वाराणसी उत्तरी से आम आदमी पार्टी से मोनू राय, निर्दलीय रोहिनी जायसवाल, वाराणसी दक्षिणी से बहादुर आदमी पार्टी से बच्चे लाल व निर्दलीय अभिलाषा दीक्षित, कैंट से बहादुर आदमी पार्टी की नीलम वर्मा और सेवापुरी से निर्दलीय सुनील पटेल ने अपना नाम वापस लिया।

विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया से किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। इस प्रक्रिया के बाद पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 13 नामांकन पत्र निरस्त होने के पश्चात वर्तमान में उम्मीदवारों की संख्या छह है।

अजगरा से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, छह नामांकन पत्र निरस्त होने के पश्चात वर्तमान में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 11 है। शिवपुर से 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 17 नामांकन पत्र निरस्त होने के पश्चात वर्तमान में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या छह है।

रोहनियां से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, सात नामांकन पत्र निरस्त होने के पश्चात वर्तमान में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 10, वाराणसी उत्तरी से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, सात नामांकन पत्र निरस्त तथा दो प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या सात रह गई है।

वाराणसी दक्षिणी से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, सात नामांकन पत्र निरस्त तथा दो प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 11, वाराणसी कैंटोंमेंट से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

विज्ञापन

आठ नामांकन पत्र निरस्त तथा एक प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या नौ तथा सेवापुरी से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, चार नामांकन पत्र निरस्त तथा एक प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

आठों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 68 नामांकन पत्र निरस्त तथा छह प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के पश्चात अब निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 70 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed