फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022 poltical leaders gathring in varanasi 7th phase voting up UP Assembly Election 2022

UP Chunav 2022: चुनावी समर के आखिरी दौर में सियासत का केंद्र बनी काशी, पीएम, सीएम , अखिलेश और प्रियंका मतदाताओं को साधने में जुटे

Sat, 05 Mar 2022 09:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 09:21 AM IST
सार

शुक्रवार  दोपहर बाद पीएम मोदी ने काशी की सड़कों पर रोड शो के जरिए भाजपा के प्रचार अभियान की धार तेज कर दी है। पीएम दो दिवसीय प्रवास काशी में करेंगे और शनिवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन
UP Chunav 2022 poltical leaders gathring in varanasi 7th phase voting up UP Assembly Election 2022
बनारस में सियासी दिग्गज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चुनावी समर के आखिरी दौर में पूर्वांचल की सियासी राजधानी काशी अब राजनीति के केंद्र में है। सातवें चरण का प्रचार थमने से एक दिन पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई दिग्गजों ने यहां डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


प्रचार थमने से पहले तक भाजपा के दिग्गज एड़ी-चोटी का जोर लगाने की योजना में जुटे हैं। छठवें चरण के चुनाव प्रचार अभियान थमने के साथ ही भाजपा के दिग्गज नेता सातवें चरण की 54 सीटों पर विजय के लिए काशी को केंद्र बनाकर पूर्वांचल में जुट गए हैं। 27 फरवरी को पीएम मोदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में जिले भर के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनमें जोश भरा था।
विज्ञापन


इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने सातवें चरण के चुनाव प्रचार अभियान की कमान थाम ली थी और काशी में ही प्रवास शुरू कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य लोग भी चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री जगह-जगह सभाएं कर मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ागांव में चुनावी सभा करने के बाद वाराणसी में कैंप शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को दोपहर बाद पीएम मोदी ने काशी की सड़कों पर रोड शो के जरिए भाजपा के प्रचार अभियान की धार तेज कर दी है। पीएम दो दिवसीय प्रवास काशी में करेंगे और शनिवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

अखिलेश ने भी बनारस को बनाया केंद्र, राहुल-प्रियंका भी घेराबंदी में जुटे

UP Chunav 2022 poltical leaders gathring in varanasi 7th phase voting up UP Assembly Election 2022
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

अंतिम चरण के चुनाव प्रचार थमने से पहले सपा और कांग्रेस भी वाराणसी के जरिए पूर्वांचल की सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटी है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव भी सड़कों पर उतर गए।

सिगरा से गिरिजाघर चौराहे तक रोड शो के जरिए अखिलेश ने भी अपनी ताकत दिखाई। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दो मार्च से लगातार वाराणसी में डटी हैं और उनके प्रयासों को बल देने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed