फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: Case against 5 who burnt effigy of Sapa President Akhilesh yadav

यूपी: सपा अध्यक्ष अखिलेश का पुतला फूंकने वाले 5 पर मुकदमा, पुलिस पर रोकने का प्रयास नहीं करने का आरोप 

Sat, 10 Oct 2020 11:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 10 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
UP: Case against 5 who burnt effigy of Sapa President Akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी सपा महानगर अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने की शिकायत एसएसपी से की थी। प्रकरण में एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


विष्णु शर्मा ने बताया कि बीते दिनों पुलिस अधीक्षक नगर को पूर्व मुख्यमंत्री के पुतला दहन के बाबत जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी कुछ अराजकतत्वों ने जिला मुख्यालय पर बीती पांच अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए कैंट थाने में विकास सिंह, दिग्विजय सिंह, शिवम सिंह, सचिन सिंह और अमन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सपा नेताओं ने यह आरोप भी लगाया कि बार-बार सूचना देने के बाद भी पुलिस-प्रशासन ने पुतला दहन करने वालों को रोकने का प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed