फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Cabinet Decision 12 rural police stations of Varanasi included in commissionerate,

UP Cabinet Decision: वाराणसी के 12 ग्रामीण थाने कमिश्नरेट में शामिल, एकीकृत मंडल कार्यालय बनाने पर भी सहमति

Thu, 03 Nov 2022 04:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Nov 2022 04:43 PM IST
सार

लखनऊ में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर फैसले लिए गए। वाराणसी में प्रस्तावित एकीकृत मंडल स्तरीय कार्यालय भी बनाने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
UP Cabinet Decision 12 rural police stations of Varanasi included in commissionerate,
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ, कानपुर के साथ ही वाराणसी में ग्रामीण पुलिस की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। तीनों जिलों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम का दायरा बढ़ा दिया गया है।  अब इन जिलों के देहात क्षेत्र के थानों में भी कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत वाराणसी ग्रामीण के 12 थाने अब कमिश्नरेट सिस्टम में शामिल हो गए। प्रदेश कैबिनेट ने गुरुवार को इस पर मुहर लगाई।

विज्ञापन


इसके साथ ही, वाराणसी में प्रस्तावित एकीकृत मंडल स्तरीय कार्यालय भी बनाने पर सहमति बनी है। इसके लिए मंडलायुक्त कार्यालय की जमीन को आवास एवं शहर नियोजन विभाग को फ्री दी जाएगी। ताकि एकीकृत कार्यालय जल्द तैयार किया जा सके। पीपीपी मोड पर निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन


लखनऊ में गुरुवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर फैसले लिए गए। 

एकीकृत मंडल स्तरीय कार्यालय से फायदा
मंडल स्तरीय अधिकारियों का एकीकृत कार्यालय ऑडिटोरियम, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम, पार्किंग, पेपरलेस वर्किंग आदि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके बनने से जनता को काफी सुविधाएं होंगी। अपने काम के लिए उन्हें अलग-अलग दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की आसानी से उपलब्धता रहेगी और उनकी जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी। विभिन्न कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेंगे तो वहीं आवागमन में होने वाले ईंधन और समय की बर्बादी भी कम की जा सकेगी।

वाराणसी कमिश्नरेट में अब 30 थाने

वाराणसी कमिश्नरेट में अब तक दो जोन (काशी और वरुणा) के अंतर्गत 6 सर्किल (कैंट, चेतगंज, कोतवाली, दशाश्वमेध, भेलूपुर और सारनाथ) के अंतर्गत 18 थाने कार्य कर रहे थे। पुनर्गठन के बाद अब इसमें देहात क्षेत्र के 12 थाने और जुड़ जाएंगे। इसके बाद अब वाराणसी कमिश्नरेट में कुल 30 थाने हो जाएंगे। सारनाथ स्थित एक पर्यटक थाना भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed