यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम: वाराणसी में 97 फीसदी से अधिक छात्र सफल, पिछले प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने किया कमाल
इस बार वाराणसी जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में कुल 103940 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था, जिसमें से करीब 97 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले से तय तिथि के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद परिणाम जारी हुआ तो हर कोई अपने-अपने परिणाम जानने में लग गया। उधर विद्यालयों में भी छात्रों के अनुक्रमांक के अनुसार उनके प्रदर्शन को जानने में प्रधानाचार्य और शिक्षक परेशान रहे।
हालांकि कठिन परिस्थतियों के बाद भी छात्रों के इस प्रदर्शन के बाद उन्हें विद्यालय के साथ ही घर-परिवार से भी बधाईयां मिली है। किसी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किया तो किसी को परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक मिले। इसके अलावा बहुत से छात्रों को 60 या फिर उससे भी कम नंबर से संतोष करना पड़ा।
एक नजर में परीक्षा का आंकड़ा
कुल 103940
हाईस्कूल 52873
छात्र-26717
छात्रा-26156
इंटरमीडिएट 51067
छात्र 25918
छात्रा 25149
तय समय से एक घंटे देरी से निकला परिणाम
इधर, विद्यालयों में प्रधानाचार्यों ने भी एक दूसरे को फोन कर इसका कारण जानने में लगा रहा। पता चला कि सर्वर की खराबी की वजह से ही परिणाम देखने में देरी हुई है। करीब चार बजे जब सर्वर सही हुआ तब जाकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
15 अगस्त के बाद जारी जारी हो सकती है मार्कशीट
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परिणाम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को मार्कशीट का इंतजार है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद परिषद की ओर से मार्कशीट जारी होने की उम्मीद है। आईसीएसई, सीबीएसई की तरह यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों का परिणाम भी पिछली कक्षाओं में किए गए प्रदर्शन और प्री बोर्ड में मिले नंबर के आधार पर ही तैयार किया गया है।
हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर विद्यार्थियों को विषयवार मिले नंबर पर ऑनलाइन मार्कशीट तो मिल गया है, लेकिन उन्हें परिषद की ओर से जारी होने वाले ऑफलाइन मार्कशीट का इंतजार है। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के अपर सचिव सतीश सिंह ने कहा कि 15 अगस्त के बाद मूल प्रतियां भी परिषद की ओर से जारी होने की संभावना है। क्षेत्रीय कार्यालय पर मार्कशीट आने के बाद उसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भिजवाया जाएगा।