{"_id":"65a8493c865d80ba9a032139","slug":"up-board-room-inspectors-will-get-computerized-identity-cards-varanasi-news-c-20-vns1013-485023-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। नकल विहीन परीक्षा के लिए पहली बार 2.75 लाख कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड और क्रमांक युक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र के साथ ड्यूटी करनी होगी। कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था और भी सुदृढ़, प्रभावी और पारदर्शी हो जाएगी। परिचय पत्र परीक्षा के एक सप्ताह पहले जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा परिषद के पोर्टल से डाउनलोड कर कक्ष निरीक्षकों को दिए जाएंगे। परिचय पत्र में कक्ष निरीक्षकों का अध्यापन विषय भी लिखा होगा, ताकि परीक्षा में उनके स्थान पर दूसरे अध्यापकों से कक्ष निरीक्षण कराया जा सके। कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में निरीक्षक का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, आधार संख्या, पद, शैक्षिक योग्यता, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर समेत कई जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र में जांच करने पहुंचे अधिकारी आसानी से निरीक्षकों के परिचय पत्र से पहचान कर सकेंगे। साथ ही परीक्षा के दौरान बाहरी लोगों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन