{"_id":"5fc7f4f98ebc3e9bb15f08fc","slug":"up-board-news-varanasi-city-news-vns5613471118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बीते, किसी भी स्कूल की सूची वेबसाइट पर अपलोड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बीते, किसी भी स्कूल की सूची वेबसाइट पर अपलोड नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 28 नवंबर को आदेश जारी कर पांच दिसंबर तक विद्यालयों की ओर से संसाधनों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा था। चार दिन बाद भी किसी भी विद्यालय ने सूची अपलोड नहीं की है। अब जबकि केवल तीन दिन ही बचे हैं ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी जारी कर समय सीमा के भीतर सूची अपलोड करने को कहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की अंतिम तिथि अभी बाद में घोषित की जाएगी, लेकिन समय से केंद्र निर्धारण सहित अन्य तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। स्कूलों से परिषद की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड होने के बाद 15 दिन के भीतर परिषद की ओर से गठित टीम विद्यालयों द्वारा दी गई जानकारी का भौतिक सत्यापन करेगी। 20 दिसंबर तक इस प्रक्रिया के बाद जिला स्तर से 25 दिसंबर तक फाइनल सूची अपलोड कर दी जाएंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि एक भी स्कूल ने अपने यहां केंद्र निर्धारण से जुड़ी छात्र संख्या, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पेयजल, सड़क आदि की सुविधाओं के बारे में परिषद की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड नहीं की है। सभी प्रधानाचार्य को तय समय के भीतर सभी जानकारी अपलोड करने का निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। उसकी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।