{"_id":"663cb8bee9530b240a04f36e","slug":"up-board-improvement-and-compartment-exam-last-date-to-apply-for-31-may-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, बोर्ड ने दिया है आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, बोर्ड ने दिया है आखिरी मौका
Thu, 09 May 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 09 May 2024 05:22 PM IST
सार
हाईस्कूल परीक्षा में किसी एक विषय में फेल परीक्षार्थी को अगर इम्प्रूवमेंट के तहत पास किया गया है तो वह परीक्षार्थी चाहे तो उस विषय में इम्प्रूवमेंट के तहत परीक्षा देकर अपना अंक सुधार कर सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जो परीक्षार्थी फेल हो गए हैं उन्हें पास होने के लिए बोर्ड की तरफ से एक अवसर और प्रदान किया गया है। इस अवसर का लाभ परीक्षार्थी इम्प्रूवमेंट या कंपार्टमेंट की परीक्षा देकर उठा सकते हैं। इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में बोर्ड के सचिव का निर्देश पत्र जारी किया गया है। हाईस्कूल परीक्षा में किसी एक विषय में फेल परीक्षार्थी को अगर इम्प्रूवमेंट के तहत पास किया गया है तो वह परीक्षार्थी चाहे तो उस विषय में इम्प्रूवमेंट के तहत परीक्षा देकर अपना अंक सुधार कर सकता है। अगर कोई परीक्षार्थी दो विषयों में फेल है तो वह कंपार्टमेंट के तहत एक विषय की परीक्षा दे सकता है। अगर वह उस विषय में पास हो जाता है तो उसे फेल वाले विषय में भी इम्प्रूवमेंट का लाभ देते हुए पास कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो विषयों में फेल परीक्षार्थी को यह लाभ नहीं मिलेगा। कृषि भाग-एक एवं दो में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र और व्यवसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्न पत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है और सात मई से आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 256.50 रुपये और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए 306 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से परीक्षा शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। यह धनराशि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्धारित मद में जमा की जाएंगी। जो परीक्षार्थी हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट विषय के प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) में फेल है और इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंट विषय के प्रयोगात्मक भाग में फेल है तो उन्हें लिखित एवं प्रयोगात्मक दोनों भागों की परीक्षा में शामिल होना होगा।