{"_id":"5e53d62a8ebc3ef40a424159","slug":"up-board-examchemistry-paper-copies-already-written-distributed-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: केमिस्ट्री के पेपर में पहले से लिखी गई कॉपियां बांटी, चार छात्राएं पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: केमिस्ट्री के पेपर में पहले से लिखी गई कॉपियां बांटी, चार छात्राएं पकड़ी
Mon, 24 Feb 2020 07:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 Feb 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र मालती देवी इंटर कॉलेज तेंदुआ में यूपी बोर्ड इंटर का केमिस्ट्री के पेपर के दौरान चार लड़कियों को पहले से लिखी हुई कॉपियां दी गई थीं। इसे वहां तैनात लेखपाल ने पकड़ लिया और इसकी सूचना एसडीएम को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग स्कूल पहुंचीं और चारों लड़कियों के साथ केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक को पकड़कर थाने लाया गया। खबर लिखे जाने तक सभी से थाने पर पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लगातार नकल की शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम सिकंदरपुर ने गोपनीय रूप से कुछ चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगा दी थी। इसकी भनक केंद्र व्यवस्थापकों तक को नहीं थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार को स्कूल में जैसे ही कॉपियां बंटी और लड़कियों ने अभी उन पर रोल नंबर आदि लिखना शुरू ही किया था कि अचानक वहां पहुंचे लेखपाल ने उनकी कॉपी चेक की तो कॉपी पहले से ही लिखी हुई थी। इसके बाद उसने एसडीएम को सूचना दी।