फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board exam results Mau tops, Chandauli and Mirzapur fiddlers

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में मऊ अव्वल, चंदौली और मिर्जापुर फिसड्डी

Fri, 09 Jun 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Jun 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
UP board exam results Mau tops, Chandauli and Mirzapur fiddlers
मऊ में दूसरा स्‍थान पाने वाली श्रद्धा त्रिपाठी को मिठाई ‌खिलाते परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में मऊ जिले ने सूबे में मैदान मार लिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाओं में मऊ प्रदेश में अव्वल है। बलिया और आजमगढ़ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल में जहां मऊ, बलिया और आजमगढ़ ने पूरे सूबे में नाम किया है, वहीं मिर्जापुर और चंदौली फिसड्डी रहे। सोनभद्र जिला भी निचले पायदान पर है। इसमें वाराणसी का परिणाम औसत से भी कम है।
विज्ञापन


मऊ ने पूरे सूबे में 93.71 पास प्रतिशत से हाईस्कूल में और 94.70 पास प्रतिशत से इंटरमीडिएट में टॉप किया है। बलिया 93.17 से हाईस्कूल और 93.62 से इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ जिला 90.45 (हाईस्कूल) और 93.20 (इंटरमीडिएट) पास प्रतिशत से तीसरे स्थान पर है।  इसके बाद पूर्वांचल के 10 जिलों में गाजीपुर में यूं तो चौथे स्थान पर है लेकिन हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में सातवें व इंटरमीडिएट में 11वें स्थान पर है।

एक ओर जहां इन जिलों ने पूरे सूबे में पूर्वांचल का मान बढ़ाया, वहीं चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र सबसे नीचे हैं। इंटरमीडिएट में चंदौली 75 जिलों में 72वें स्थान है। हालांकि हाईस्कूल ने 55वें स्थान पर जगह बनाई है।


मिर्जापुर 70वें (हाईस्कूल) और 66वें (इंटरमीडिएट) स्थान पर है। इसी तरह सोनभद्र 68वें (हाईस्कूल) और 53वें (इंटरमीडिएट) स्थान पर है। इंटरमीडिएट में सोनभद्र से ही निचले पायदान पर बनारस जिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed