फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board 10th, 12th Class Result 2020 up board exam chemistry hindy social science subjact

UP Board Result 2020: इंटर केमिस्ट्री का मूल्यांकन खत्म, अब हिंदी-समाजशास्त्र की बारी

Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Board 10th, 12th Class Result 2020 up board exam chemistry hindy social science subjact
UP Board Result 2020 - फोटो : amar ujala

वाराणसी जिले में चार केंद्रों पर चल रही बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच में अब इंटर केमिस्ट्री की कॉपियों का मूल्यांकन खत्म हो गया है। अब हिंदी, समाजशास्त्र सहित अधिक छात्र संख्या वाली कॉपियों की जांच शुरू होगी।

विज्ञापन

राजकीय क्वींस इंटर कालेज समेत सभी चार केंद्रों पर हर दिन परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कुछ जगहों पर तो परीक्षक भी कॉपियां जांचने से पहले हाथ पर सैनेटाइजर लगा रहे हैं। रविवार को भी निर्धारित चारों केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मूल्यांकन चला।
विज्ञापन



इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, यही कारण है एक कमरे में बस पांच से दस परीक्षक कॉपी जांच रहे हैं। रविवार को महिला परीक्षकों की संख्या में भी थोड़ी बढ़ोतरी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने मूल्यांकन की व्यवस्था का जायजा लिया। बताया कि राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में इंटर केमिस्ट्री की कॉपियां पूरी जांची जा चुकी हैं। अब यहां इंटर हिंदी, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र की कॉपियों की जांच शुरू होगी।

इसके अलावा महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ पर 26 मई से हाईस्कूल अंग्रेजी की कॉपियां जांची जाएंगी। इसके लिए प्रधानाचार्यों से परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्रों पर भेजने को कहा गया है। बताया कि ईद के मद्देनजर सोमवार को मूल्यांकन कार्य ठप रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed