फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 57 employees will monitor of exam centers in 15 districts

UP Board Exam 2024: 15 जिलों की निगरानी करेंगे 57 कर्मचारी, तीन शिफ्ट में लगाई गई ड्यूटी

Thu, 08 Feb 2024 12:09 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Feb 2024 12:09 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में कंट्रोल रूम से 15 जिलों की निगरानी के लिए तीन शिफ्ट में 45 कर्मचारियों और 12 प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
UP Board Exam 57 employees will monitor of exam centers in 15 districts
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से 15 जिलों की निगरानी होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। तीन शिफ्ट में 45 कर्मचारियों और 12 प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, वाराणसी जिले कें परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम में 26 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कुमार राय ने बताया कि 13 कंप्यूटर से 15 जिलों को जोड़ा गया है। तीन शिफ्ट में 45 कर्मचारी, 12 प्रशासनिक अधिकारी लगाए गए हैं। उप सचिव साहब सिंह यादव नोडल अफसर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 जिलों में 2084 केंद्र हैं। कंट्रोल रूम से 90 फीसदी केंद्रों को जोड़ दिया गया है। कंट्रोल रूम से ही केंद्रों के स्ट्रांग रूम भी जुड़े हैं, ताकि प्रश्न पत्र, कॉपियों में भी कोई गड़बड़ी न हो सके। 
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस भी तैनात रहेगी। वहीं, राजकीय क्वींस कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी तैयार हो गया है। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि 14 कंप्यूटर से जिले के 128 केंद्रों को जोड़ा गया है। दो शिफ्ट में 26 कर्मचारी निगरानी करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 कॉलेजों को दी गई परीक्षा सामग्री
बोर्ड परीक्षा के लिए आए परीक्षा सामग्री कॉलेजों को दी जा रही है। पहले दिन डीआईओएस कार्यालय से 50 कॉलेज ही परीक्षा सामग्री ले गए। अभी जिले दो सौ अधिक कॉलेजों को परीक्षा सामग्री दी जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि बचे विद्यालय परीक्षा सामग्री समय से ले जाएं, ताकि विद्यार्थियों को समय से प्रवेशपत्र मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed