{"_id":"677681a20d09006ec30fe9e6","slug":"up-board-exam-2025-counselling-will-reduce-exam-stress-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2025: काउंसिलिंग से कम होगा परीक्षा का तनाव, हर विषय के एक्सपर्ट भी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2025: काउंसिलिंग से कम होगा परीक्षा का तनाव, हर विषय के एक्सपर्ट भी नियुक्त
Thu, 02 Jan 2025 05:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:43 PM IST
सार
UP Board Exam 2025: 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। जिले में इस बार हाईस्कूल परीक्षा के लिए 45556 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 49329 अभ्यर्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का डर निकालने के लिए बोर्ड हर प्रयास कर रहा है। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के विशेष प्रयास से इस बार हर विषय के एक्सपर्ट भी नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले केंद्र में मनोविज्ञान के दो प्रवक्ताओं को नियुक्त किया गया था, जो बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं के मानसिक तनाव को कम करके उन्हें गाइड करते थे। लेकिन इस बार गणित, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
20 जनवरी से 12 मार्च तक छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग की जाएगी। इस बार हाईस्कूल परीक्षा के लिए 45556 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 49329 अभ्यर्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन
डॉ. शुभा श्रीवास्तव, मालती, सामान्य हिंदी, प्रियंका कुमारी मिश्रा, वर्तिका, गणित, आरती, आलोक कुमार सिंह, विज्ञान और जीव विज्ञान, रेनू यादव, नीलू सिंह, सामान्य हिंदी, रेनू कुमारी, गीता सिंह, वाणिज्य, ऋचा चौरसिया, श्वाति अग्रवाल, अंग्रेजी विषय के लिए नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन
परामर्श के लिए होगा पंजीकरण
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में नोडल प्रभारी बनानी घोष और जितेंद्र कुमार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करेंगे। इसके बाद उन सभी छात्रों के सवालो को सुन करके उन्हें उपयोगी परामर्श दिया जाएगा।
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक शैलेश कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अक्सर बच्चों को तनाव हो जाता है। कई बार वो अक्सर किसी विषय में कमजोर होने से ज्यादा डर जाते हैं। छात्रों की समस्या को देखते हुए इस बार हर विषय के एक्सपर्ट को नियुक्त किया गया है, जो उन्हें मददगार टिप्स दे सकेंगे।