फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2024 Copies will be checked under surveillance of CCTV cameras

UP Board Exam: CCTV कैमरे की निगरानी में 55 केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां, 16 से 31 तक चलेगी प्रक्रिया

Sun, 10 Mar 2024 06:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Mar 2024 06:38 PM IST
सार

UP Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुकी है। विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में कॉपियों का मूल्यांकन 55 केंद्रों पर होना है। सीसी कैमरे की निगरानी में कॉपियों की जांच होगी। वाराणसी में चार केंद्रों में कॉपियां जांचीं जाएंगी। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Copies will be checked under surveillance of CCTV cameras
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म हो गई है। आज से कॉपियां मूल्यांकन केंद्रों पर भेजी गई हैं। परीक्षा केंद्रों की तरह मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी तीन स्तर पर सीसी कैमरे से होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध 15 जिलों में 55 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में चार केंद्रों में कॉपियां जांचीं जाएंगी। 16 से 31 मार्च तक कॉपियों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की जिले के 128 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। जिले के साथ ही बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और प्रदेश स्तर पर सीसी कैमरे से केंद्रों की निगरानी की जा रही थी। अब मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी भी इसी तर्ज पर होगी। क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कुमार राय ने बताया कि परिक्षेत्र के वाराणसी समेत 15 जिलों में 55 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनकी निगरानी सीसी कैमरे से की जाएगी।

विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि जिले के परीक्षा केंद्रों में पहले से ही सीसी कैमरे लगे हैं। उन्हीं में से चार केंद्र मूल्यांकन के लिए बने हैं। इन चारों केंद्रों की निगरानी मूल्यांकन पूरा होने तक की जाएगी। कॉपियां सोमवार से मूल्यांकन के लिए भेजी जाएंगी। मूल्यांकन में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों का कार्ड बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed