फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2022 dates may be announced in March pre board exam will have to be finished in nine days

UP Board Exam 2022: मार्च में घोषित हो सकती हैं यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथियां, नौ दिन में खत्म करनी होगी प्री बोर्ड की परीक्षा

Sun, 20 Feb 2022 02:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Feb 2022 02:42 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के 10 मार्च तक पूरी होने के बाद कभी भी परीक्षाएं कराने की घोषणा की जा सकती है। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 dates may be announced in March pre board exam will have to be finished in nine days
यूपी बोर्ड परीक्षाएं - फोटो : self

विस्तार

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड की परीक्षाएं कई विद्यालयों में शुरू हो गई हैं। जबकि कई विद्यालयों में जल्द ही शुरू होनी हैं। इस बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार इसी महीने प्री बोर्ड की परीक्षा खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में इस माह नौ दिन बचे हैं, जिसमें परीक्षा कराना विद्यालयों के लिए चुनौती भरा है।

विज्ञापन


दरअसल, माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के 10 मार्च तक पूरी होने के बाद कभी भी परीक्षाएं कराने की घोषणा की जा सकती है। वहीं, 17 फरवरी से शुरू परीक्षा को 28 फरवरी तक पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


वाराणसी जिले में करीब 400 माध्यमिक विद्यालयों में से आधे से अधिक विद्यालयों में 17 फरवरी से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई हैं जबकि शेष विद्यालयों में 21 से 28 के बीच परीक्षाएं खत्म करा ली जाएंगी। इस बीच मार्च महीने में मुख्य परीक्षाओं के कराए जाने की तैयारी परिषद की ओर से की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस में गंगा की लहरों पर बनेगा देश का पहला चलता फिरता सीएनजी स्टेशन, ऑन कॉल मिलेगी सुविधा

बोर्ड से परीक्षा तिथि जारी होने का इंतजार

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय संयोजक डॉ. विश्वनाथ दुबे ने कहा कि  विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा मुख्य परीक्षा के मद्देनजर 10वीं, 12वीं के जो भी पाठयक्रम हैं, उसको भी परीक्षा से पहले पूरा और उसका दोहराव कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक  डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि  शासन के निर्देश के अनुसार जिले में प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई हैं। सभी प्रधानाचार्यों को 28 फरवरी तक परीक्षा कराने के साथ ही मुख्य परीक्षा की तैयारी करते रहने का निर्देश दिया है। बस बोर्ड से परीक्षा तिथि जारी होने का इंतजार है।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सजगता बरतने की जरूरत

सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर छात्र तैयारियों में जुट गए है। परीक्षा की कठिन घड़ी में मनोवैज्ञानिकों एवं काउंसलर्स का कहना है कि अभिभावकों को चाहिए कि परीक्षा से पूर्व वह अपने बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान रखें। परीक्षा से पहले परीक्षार्थी नकारात्मक डायलॉग से बचें, अभिभावक भी बच्चों के लिए घर का माहौल सहज रखें।

आर्य महिला पीजी कॉलेज मनोविज्ञान विभाग की डीन डॉ. अंशुल जायसवाल ने कहा कि परीक्षा के दिनों में परीक्षार्थी ने जो पढ़ा है, उसी पर विश्वास करें। परीक्षाओं को देखते हुए छात्र अपनी दिनचर्या नियमित रखें और अच्छे खानपान के साथ पूरी नींद लें।

ऐसे करें बच्चे की मदद

मनोवैज्ञानिक डॉ. अंशुल का कहना है कि परीक्षा के समय अपने बच्चे की सहायक बनें। परीक्षा का तनाव बच्चे को महसूस न हो, इसके लिए माता-पिता को कुछ ऐसे तरीके अपनाने होंगे। बच्चे को समय सारिणी बनाने और उसी के अनुसार पढ़ाई करने में मदद करें, ताकि आपके बच्चे के पास रिवीजन के लिए पर्याप्त समय बचे।

तैयारी के दौरान बच्चे को सेहतमंद रखने के लिए पौष्टिक भोजन देना बहुत जरूरी है। बच्चे की पूरी नींद और आराम का ध्यान रखें और जितना हो सके परीक्षा के समय बच्चों को प्रोत्साहित करते रहें और भावनात्मक सहारा दें।

छात्रों के लिए जरूरी टिप्स

- यह जानना जरूरी है कि किस वक्त चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और उसी समय पर पढ़ाई करें।
- 45 से 50 मिनट पढ़ने के बाद ब्रेक जरूर लें। इस दौरान कुछ खाएं। चाहें तो अपनी पसंद का कोई काम करें, जैसे संगीत सुनना या कोई खेल खेलना।
- जो भी पढ़ा है या याद किया है उसे मन ही मन दोहराते रहें। रिवीजन होने से विश्वास बना रहेगा कि मुझे याद है। लिखकर याद करने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed