फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board 5,172 students across 10 districts including Varanasi will take compartment and improvement exams

UP Board: वाराणसी सहित 10 जिलों में 5172 छात्र देंगे कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा, पढ़ें- जानकारी

Sat, 04 Jul 2026 01:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल की कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को दो पालियों में कराई जाएगी। इससे पहले 16 और 17 जुलाई को प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
UP Board 5,172 students across 10 districts including Varanasi will take compartment and improvement exams
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 - फोटो : AI Genrated

विस्तार

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल की कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। वाराणसी समेत आसपास के 10 जिलों में 5,172 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 2,598 इंप्रूवमेंट और 1,396 कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। सबसे अधिक परीक्षार्थी जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और आजमगढ़ के हैं। बोर्ड की ओर से यह परीक्षा 28 जुलाई को दो पालियों में कराई जाएगी। इसके पहले 16 और 17 जुलाई को प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन

 
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार वाराणसी में कुल 92,234 छात्र पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 45,919 और हाईस्कूल के 46,315 छात्र थे। इनमें इंटरमीडिएट के 44,186 और हाईस्कूल के 44,177 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


जबकि इंटरमीडिएट में 35,090 और हाईस्कूल में 40,417 छात्र सफल हुए। इंटरमीडिएट के 9,096 और हाईस्कूल के 3,760 छात्र अनुत्तीर्ण हुए थे। इन्हें बोर्ड की ओर से दोबारा उत्तीर्ण होने और अंक सुधारने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के उप सचिव राजन सिंह ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा इसी महीने कराई जाएगी।

कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का विवरण

जिले का नाम   कंपार्टमेंट  इंप्रूवमेंट
आजमगढ़   672  514
मऊ   463  264
बलिया   1153   480
जौनपुर  702   1072
गाजीपुर   948   416
वाराणसी  365   658
चंदौली  629   488
भदोही  85   182
मिर्जापुर   275   605
सोनभद्र  101   242
कुल योग   1396  2598

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed