फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board 2023 The entire examiner is not coming, how will the copies of high school and intermediate be evalu

UP Board 2023: नहीं आ रहे पूरे परीक्षक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का कैसे होगा मूल्यांकन ?

Tue, 21 Mar 2023 04:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Mar 2023 04:25 PM IST
सार

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर अंधेरा न हो और परीक्षक पूरे मनोयोग से कॉपियों का मूल्यांकन करें, इसके लिए केंद्राध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रों पर जनरेटर की मरम्मत कराने के साथ ही कमरों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
UP Board 2023 The entire examiner is not coming, how will the copies of high school and intermediate be evalu
up bord, यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षकों की अनुपस्थिति की वजह से यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में देरी हो सकती है। लाख प्रयास के बाद अब तक 60 से 70 प्रतिशत परीक्षकों की उपस्थिति हो पा रही है। ऐसे में समय से मूल्यांकन चुनौती है। यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन की निगरानी भी कंट्रोल रूम से की जा रही है। जिला स्तर पर राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं, प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से टीम जिलेवार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 मार्च से शुरू मूल्यांकन एक अप्रैल तक चलेगा। करीब छह लाख काॅपियों की जांच के लिए 2600 परीक्षकों को लगाया गया है। तीन दिन के मूल्यांकन में 50 हजार से अधिक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। हालांकि, जितने परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उसमें 70 प्रतिशत ही आ रहे हैं।

विज्ञापन

UP Board 2023 The entire examiner is not coming, how will the copies of high school and intermediate be evalu
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोमवार को क्वींस कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ के साथ ही प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर में परीक्षक कॉपियों की जांच कर रहे हैं।

नहीं छाएगा अंधेरा, केंद्राध्यक्ष पर विशेष जिम्मेदारी
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर अंधेरा न हो और परीक्षक पूरे मनोयोग से कॉपियों का मूल्यांकन करें, इसके लिए केंद्राध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रों पर जनरेटर की मरम्मत कराने के साथ ही कमरों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था कराने को कहा गया है।

मूल्यांकन का बहिष्कार कर दे रहे हैं धरना
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की ओर से पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर मूल्यांकन का बहिष्कार और धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज परिसर में गेट पर धरने पर बैठे अशोक श्रीवास्तव, विवेक सिंह आदि ने बताया कि जब तक मांगें नहीं पूरी होती धरने से नहीं उठेंगे। केवल आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed