UP Board: 1899 परीक्षकों ने 7 घंटे में जांची 73 हजार कापियां, तीन दिन के अवकाश के बाद दिखाई तेजी
UP Board: 16 मार्च से चल रहे मूल्यांकन के दौरान अब तक 4.58 लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। जिले में कुल 5.51 लाख काॅपियां जांचनी हैं। इनमें लगभग 3.17 लाख कॉपियां हाईस्कूल और 2.34 लाख इंटरमीडिएट की है। बुधवार तक हाईस्कूल की 262796 और इंटरमीडिएट की 195624 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका था। 31 मार्च मूल्यांकन पूर्ण होने की अंतिम तिथि है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन के अवकाश के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी आई। जिले के चार केंद्रों पर 1899 परीक्षकों ने बुधवार को सात घंटे में 72815 कॉपियों का मूल्यांकन किया। इस दौरान हाईस्कूल की 43807 और इंटरमीडिएट की 29008 काॅपियां जांची गईं। आवंटित 2922 परीक्षकों में से 1023 अनुपस्थित रहे। अब लगभग 91 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना बाकी है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। इनमें महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज को हाईस्कूल जबकि राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज और प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर को इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है।
16 मार्च से चल रहे मूल्यांकन के दौरान अब तक 4.58 लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। जिले में कुल 5.51 लाख काॅपियां जांचनी हैं। इनमें लगभग 3.17 लाख कॉपियां हाईस्कूल और 2.34 लाख इंटरमीडिएट की है। बुधवार तक हाईस्कूल की 262796 और इंटरमीडिएट की 195624 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका था। 31 मार्च मूल्यांकन पूर्ण होने की अंतिम तिथि है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा। अवकाश पर गए शिक्षकों के स्थान पर नए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई थी।
शिक्षकों के आंदोलन से प्रभावित हुआ था मूल्यांकन
महगांव के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान मुजफ्फरनगर में गोली मार कर हत्या से भड़के शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया था। इससे मूल्यांकन की रफ्तार पर ब्रेक लगा था। बाद में सरकार ने मृतक शिक्षक के आश्रित को असाधारण पेंशन और उत्तर पुस्तिकाओं के ट्रक के साथ किसी शिक्षक की ड्यूटी न लगाने की मांगें मान ली।
इस बीच 24, 25 और 26 मार्च को होली के उपलक्ष्य में तीन दिन का अवकाश भी हो गया था। अवकाश के बाद बुधवार को मूल्यांकन कार्य तेजी से हुआ।