फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up board 10th 12th result 2020 : Toppers of UP Board 12th Class akshay kumar from varanasi Shivcharan Memorial Inter College Mehdiganj Rajatalab

UP Board Result 2020: बुनकर के बेटे अक्षय कुमार ने इंटर में किया जिला टॉप, जानें क्या है इनका सपना

Sat, 27 Jun 2020 03:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
up board 10th 12th result 2020 : Toppers of UP Board 12th Class akshay kumar from varanasi Shivcharan Memorial Inter College Mehdiganj Rajatalab
छात्र अक्षय कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

UP Board Result 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। वाराणसी के अक्षय कुमार इंटर ने जिला टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 439(87.80%) नंबर हासिल किए हैं। वह शिवचरण मेमोरियल इंटर कॉलेज राजातालाब का छात्र है। दूसरे नंबर पर हर्ष कुमार पटेल ने 438 नंबर प्राप्त किए, तो वहीं तीसरे नंबर पर खुशबू मोदनवाल ने 428 (85.60%) नंबर पाए हैं।

विज्ञापन

पिता हैं बुनकर :
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में बुनकर का बेटा अक्षय कुमार जिला टॉपर बना है। मिर्जामुराद के गणेशपुर निवासी बुनकर भोनू प्रसाद का बेटा और शिवचरण स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज मेहंदीगंज राजातालाब के छात्र अक्षय ने इस बार परीक्षा में 500 में 439 नंबर प्राप्त किए हैं। उसने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस बनना चहता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उधर बेटे के जिला टॉप करने पर पूरा परिवार बहुत खुश हैं।
विज्ञापन



वाराणसी में हाईस्कूल के टॉपर:
वाराणसी में हाईस्कूल में धीरज पटेल कक्षा 10 में जिला टॉप किया है। छात्र ने 600 में 557(92.83%) नंबर प्राप्त किए हैं। वह बलदेव इंटर कालेज बड़ागांव का छात्र है। वहीं दूसरे नंबर पर विशेष सोनकर ने 553(92.17) नंबर हासिल किए हैं, तीसरे नंबर पर करन पाल हैं। इन्होंने भी 553 नंबर हासिल किए हैं। इस बार वाराणसी में हाईस्कूल का रिजल्ट 85.72 प्रतिशत रहा है। इस दौरान 57,964 छात्रों में से 53,940 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 46,238 छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे नंबर पर विशेष सोनकर (प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर) और कर्ण पाल (श्रवनपुर के एबी बाजपेयी इंटर कॉलेज) हैं। दोनों ने 553(92.17) नंबर हासिल किए हैं, तीसरे नंबर पर कर्ण पाल हैं। इन्होंने भी 553 नंबर हासिल किए हैं। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की सव्या पांडेय तीसरे नंबर हैं। उन्होंने 551(91.83) नंबर हासिल किए हैं।

10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।

12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed