फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP bjp state president swatantra singh said BJP will fight assembly elections under Yogi adityanath

यूपी: भाजपा में गहमगमी के बीच प्रदेश अध्यक्ष का आया बयान, बोले- योगी के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी

Sun, 13 Jun 2021 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Jun 2021 02:31 PM IST
सार

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने महामहोपाध्याय प्रो. रेवा प्रसाद द्विवेदी के घर गए थे। 

विज्ञापन
UP bjp state president swatantra singh said BJP will fight assembly elections under Yogi adityanath
प्रो. रेवा प्रसाद द्विवेदी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को महामनापुरी कॉलोनी स्थित महामहोपाध्याय प्रो. रेवा प्रसाद द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। यहां उनके परिजनों से मिलकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कहा कि बड़े दुख की बात है कि कोरोना संक्रमण की वजह से हमने कई बुद्धजीवियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को खो दिया। अब उन्ही लोगों के घर पहुंचकर दुख बाटने निकला हु। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक हलचल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के नेता नरेंद्र मोदी और प्रदेश के नेता योगी हैं।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी। इसमें कोई पूछने की बात नहीं है। करीब आधे घंटे तक रहने के दौरान प्रो. रेवा प्रसाद द्विवेदी के सुपुत्र और बीएचयू में प्रोफेसर सदाशिव प्रसाद द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रो. रेवा प्रसाद द्वारा बनाई गई लाइब्रेरी के बारे में बताया। उन्होंने प्रो. रेवा प्रसाद द्वारा लिखी पुस्तकें भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान महामनापुरी कॉलोनी में पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरानकैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed