फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP BEd JEE 2022 Examination held at 380 centers in Purvanchal varanasi amid tight security Kashi Vidyapith and BHU are nodal centers

UP BEd JEE 2022: पूर्वांचल में 380 केंद्रों पर परीक्षा, पहली पाली में करेंट अफेयर्स से पूछे गए ज्यादा सवाल

Wed, 06 Jul 2022 02:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 02:05 PM IST
सार

राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज पूर्वांचल के 10 जिलों के 380 केंद्रों पर हो रही है। पहली पाली की परीक्षा दोपर 12 बजे खत्म होने बाद दो बजे से दूसरी पाली शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर के दायरे में काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
UP BEd JEE 2022 Examination held at 380 centers in Purvanchal varanasi amid tight security Kashi Vidyapith and BHU are nodal centers
जौनपुर में राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज पूर्वांचल के 10 जिलों के 380 केंद्रों पर हो रही है। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म हुई। दूसरे पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होकर पांच बजे तक चलेगी। वाराणसी जिले के 108 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 70 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। अभ्यर्थी ने बताया कि करेंट अफेयर्स से कई सवाल पूछे गए थे। लोगों के दिवस विशेष और मुख्यालयों से जुड़ी जानकारियां काफी पूछी गईं। प्रथम पाली की परीक्षा में सामान्य अध्ययन और गणित, विज्ञान, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान आदि विषयों के पेपर हुए। 

विज्ञापन


परीक्षा कक्षों में सीसी कैमरे की निगरानी जिला और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से की जा रही है। परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर के दायरे में काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा कराया जा रहा है। वाराणसी जिले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को नोडल सेंटर बनाया गया है। नोडल केंद्र काशी विद्यापीठ में 27,400 और बीएचयू को 18 हजार 61 परीक्षार्थियों की परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


वाराणसी में दो पालियों में  45461 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं पूरे पूर्वांचल के 10 जिलों में  1,62,178 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर पेपर पहुंचाया गया। शासन स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रवार परीक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। सुबह 9 से 12 बजे तक होने वाली प्रवेश परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं हिंदी/अंग्रेजी भाषा के पेपर हैं। दूसरे चरण में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक अभिरुचि परीक्षण  और कला, विज्ञान, वाणिज्य और कृषि वर्ग की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed