{"_id":"62277f2bb96e591d9937ade5","slug":"up-assembly-election-2022-voting-in-varanasi-cross-60-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: मतदान में फर्स्ट डिवीजन पास हो गया बनारस, संशोधित आकड़ों के बाद 60.59 फीसदी हुआ कुल मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: मतदान में फर्स्ट डिवीजन पास हो गया बनारस, संशोधित आकड़ों के बाद 60.59 फीसदी हुआ कुल मतदान
Tue, 08 Mar 2022 09:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:37 PM IST
सार
सेक्रेटरी ऑफ द इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया निर्वाचन सदन, अशोका रोड नई दिल्ली की ओर से मंगलवार की दोपहर बाद जारी रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी जिले में मतदान का नया आंकड़ा 60.59 फीसदी है।
विज्ञापन
मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव में बनारस फिर से फर्स्ट डिवीजन में पास हो गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने मतदान के अगले दिन समग्र आंकड़ा जारी कर मतदान फीसदी में सुधार किया है। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में मंगलवार को लगभग दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। नए आंकड़ों के अनुसार बनारस में मतदान का प्रतिशत 60.59 फीसदी हो गया है। हालांकि यह पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों से 1.04 फीसदी कम ही है।
विज्ञापन
मंगलवार को चुनाव आयोग ने जिले में 60.59 फीसदी मतदान का आंकड़ा जारी किया। इसमें पिंडरा विधानसभा में 59.13 फीसद, अजगरा विधानसभा में 65.49 फीसद, शिवपुर विधानसभा में 67.18 फीसद, रोहनिया विधानसभा में 60.39 फीसद, वाराणसी उत्तरी में 57.38 फीसद, वाराणसी दक्षिणी में 60.54 फीसद, कैंट में 53.14 फीसद और सेवापुरी में 63.94 फीसद तक मतदान हुआ है।
विज्ञापन
बात करें 2017 की तो पिछली बार मतदान का प्रतिशत 61.63 प्रतिशत था। वहीं सोमवार की देर रात तक जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 58.80 फीसद मतदान हुआ था। इस लिहाज से बीते विधानसभा चुनाव के सापेक्ष फासला 2.83 फीसद था।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं अब संशोधित आंकड़ों के बाद 1.04 फीसदी रह गया है। सेक्रेटरी ऑफ द इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया निर्वाचन सदन, अशोका रोड नई दिल्ली की ओर से मंगलवार की दोपहर बाद जारी रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी जिले में मतदान का नया आंकड़ा 60.59 फीसदी है।