फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP assembly election 2022 Union Minister Jitendra Singh in Varanasi said samajwadi party collapsed after second phase BJP wave in uttar pradesh

UP Chunav 2022: वाराणसी में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- दूसरे चरण के बाद ही सपा हो गई धराशायी, यूपी में भाजपा की लहर

Thu, 24 Feb 2022 01:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Feb 2022 01:38 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। मीडिया को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि  करहल से काशी तक और गाजियादबाद से गोरखपुर तक भाजपा जीत रही है। 

विज्ञापन
UP assembly election 2022 Union Minister Jitendra Singh in Varanasi said samajwadi party collapsed after second phase  BJP wave in uttar pradesh
प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी दौरे पर वाराणसी पहुंचे केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला। जितेंद्र सिंह ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी का विश्वास टूट गया है। उनके (अखिलेश यादव) परिवार को करहल में प्रचार करना पड़ा है। बढ़ते चुनावी चरण के साथ यूपी में सपा धराशायी हो गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाताओं का भाजपा के प्रति रुझान देखकर सपा भयभीत हो गई है। यही वजह है कि उसे उस करहल में मुलायम सिंह सहित तमाम बुजुर्गों को उतारना पड़ा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार को कैंट स्थित एक होटल में मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने बदली उत्तर प्रदेश की छवि
उन्होंने कहा कि करहल से काशी तक और गाजियादबाद से गोरखपुर तक भाजपा जीत रही है, इसे अप्रत्यक्ष रूप से सपा भी मानने लगी है। उन्होंने कहा कि जनता भी यह समझ गई है कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार रहने से ही प्रदेश का विकास हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने 2017 से पहले की सपा सरकार पर सवाल उठाए।  कहा कि 2017 से पहले माफिया और गुंडा की सरकार थी। 2017 में सत्ता संभालने  के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की छवि बदलने का काम किया। माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी में लाकर जेल में कठोरता से रखा गया है।
 

अब प्रदेश में बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। वहीं कहीं भी भ्रमण कर सकती हैं। महिलाओं को सुरक्षा के साथ सम्मान मिला है। काशी में व्यवस्थागत सुधार के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। धार्मिक महत्व के कारण काशी का महत्व बड़ा है। यहां विकास की गति देखने को मिली है।

प्रदेशभर में जारी विकास की इस गति को और तीव्र करने के लिए भाजपा को फिर से अवसर मिलना जाहिए।  कहा कि जो उत्तर प्रदेश की जनता को दंगा कराने वाली समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि कानून का राज स्थापित करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed