{"_id":"621fa3c9eb91324bbf23576a","slug":"up-assembly-election-2022-today-priyanka-will-do-road-show-and-rally-in-banaras-stay-overnight-at-kabir-math","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: बनारस पहुंचीं प्रियंका गांधी, कबीर मठ में किया रात्रि विश्राम, कल करेंगी रोड शो और रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: बनारस पहुंचीं प्रियंका गांधी, कबीर मठ में किया रात्रि विश्राम, कल करेंगी रोड शो और रैली
Wed, 02 Mar 2022 10:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:35 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी में अमरा अखरी से चितईपुर तक रोड शो करेंगी। चार मार्च को राहुल और प्रियंका पिंडरा विधानसभा के फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी देर शाम बुधवार को बनारस पहुंचीं और उन्होंने कबीर मठ में रात्रि विश्राम किया। बृहस्पतिवार को प्रियंका गांधी का रोड शो और रैली का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन करने की भी पार्टी की ओर से तैयारी है। प्रियंका गांधी बुधवार को एयरपोर्ट से सीधे कबीरचौरा स्थित कबीर मठ पहुंचीं। प्रोटोकॉल के अनुसार प्रियंका सुबह 10:15 बजे एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगी। एयरपोर्ट से प्रियंका सोनभद्र के ओबरा में जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
ओबरा के बाद प्रियंका सकलडीहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहां से हैलीकॉप्टर द्वारा कांग्रेस महासचिव कैंट विधानसभा के रामनगर में पीएन इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को अमरा अखरी से चितईपुर तक रोड शो करेंगी। चार मार्च को राहुल और प्रियंका गांधी पिंडरा विधानसभा के फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन