फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022: Samajwadi Party released 21 candidates of Purvanchal districts many old faces Dara Singh Chauhan also made candidate

यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की पूर्वांचल के 22 उम्मीदवारों की सूची, कई पुराने चेहरे, भाजपा से आए दारा सिंह चौहान को भी टिकट

Thu, 27 Jan 2022 07:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 Jan 2022 07:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। गुरुवार को सपा ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Samajwadi Party released 21 candidates of Purvanchal districts many old faces Dara Singh Chauhan also made candidate
समाजवादी पार्टी।

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिनमें पूर्वांचल के आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, भदोही और सोनभद्र जिलों की 22 सीटें शामिल हैं। इस सूची में वाराणसी और मिर्जापुर की कोई सीट शामिल नहीं है। बलिया में छठे चरण (3 मार्च) और बाकी के जिलों में सातवें चरण (7 सार्च) में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़- 
1. निजामाबाद- आलमबदी
2. फूलपुर-पवई- रमाकांत यादव
3. दीदारगंज- कमलाकांत राजभर
4. लालगंज (एससी)- बेचई सरोज
5. गोपालपुर- नफीस अहमद
6. आजमगढ़- दुर्गा प्रसाद यादव
7. अतरौलिया- संग्राम सिंह यादव
आजमगढ़ जिले की फिलहाल तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। जिनमें सगड़ी, मेंहनगर और मुबारकपुर सीट शामिल है। 

सपा ने चार वर्तमान विधायकों पर लगाया दांव

पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को आजमगढ़ की पांच सीटों अतरौलिया, मेंहनगर, गोपालपुर, निजामाबाद, आजमगढ़ सदर सीट पर जीत मिली थी। पार्टी में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी लाइन थी। काफी दिनों से टिकट को लेकर कयास लगाया जा रहे थे।

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि अतरौलिया सीट से पार्टी ने वर्तमान विधायक डॉ. संग्राम यादव, गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद, निजामाबाद से विधायक आलमबदी आजमी, आजमगढ़ सदर सीट से विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को दोबारा प्रत्याशी बनाया है।

वहीं पार्टी ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों में बदलाव किया है। जिसमें फूलपुर पवई सीट से श्याम बहादुर यादव का टिकट काटकर पूर्व सांसद रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं दीदारगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक आदिल शेख का टिकट काटकर पार्टी ने कमलाकांत राजभर को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया- 
1. सिकंदरपुर- जियाउद्दीन रिजवी
2. फेफना- संग्राम सिंह
3. बांसडीह- रामगोविंद चौधरी

बेल्थरा रोड (एससी), बलिया नगर, बैरिया और रसड़ा सीट से प्रत्याशियों के नाम सामने नहीं आए हैं।

ये तीनों पुराने चेहरे
तीन सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव माहौल में सरगर्मियों ने तेजी पकड़ ली है। टिकटों की घोषणा नहीं होने से सबसे ज्यादा असमंजस में बांसडीह विधानसभा के कार्यकर्ता थे। यहां से पिछले चुनाव में सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर चुनाव लड़ चुके हैं। सपा से गठबंधन में सुभाषपा की नजर इस बार भी जनपद की दो सीटों पर है। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि सुभासपा बांसडीह विधानसभा पर भी दावा कर सकती है।

रामगोविंद चौधरी का टिकट घोषित होने से स्थिति साफ हो गई है। फेफना से संग्राम सिंह यादव को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था। परिसीमन से पहले चिलकहर से विधायक रह चुके हैं। सिकंदरपुर से पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी पर फिर से भरोसा जताया गया है। वो कई बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन

जौनपुर- 
1. बदलापुर- बाबा दुबे
2. शाहगंज- शैलंद्र यादव 'ललई'
3. मल्हनी- लकी यादव
4. केराकत- तूफानी सरोज

वहीं, बाकी पांच सदर (जौनपुर), मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर (सुरक्षित), मड़ियाहूं और जफराबाद विधानसभा सीटें बचीं है। जिन पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होना बाकी है।

सोनभद्र- 
1. रॉबर्ट्सगंज- अविनाश कुशवाहा
2. दुद्धी (अनुसूचित जनजाति)- विजय सिंह गोंड
3. ओबरा (अनुसूचित जनजाति- सुनील सिंह गोंड
वहीं, घोरावल सीट के बारे में अभी नाम सामने नहीं आया है।

गाजीपुर- 
1. जंगीपुर- वीरेंद्र यादव
2. जमनिया- ओम प्रकाश सिंह

सदर, जखनिया (एससी),    मुहम्मदाबाद, सैदपुर (एससी) और जहूराबाद सीट बची है, जहां उम्मीदवारों के नाम सामने नहीं आए हैं।

मऊ जिले की सिर्फ घोसी सीट से दारा सिंह चौहान का नाम सामने आया है। बाकी सदर, मुहम्मदाबाद गोहना और मधुबन सीट से भी अगली सूची में प्रत्याशियों के नाम सामने आ सकते हैं।

दारा सिंह चौहान 2009 में बने थे सासंद
दारा सिंह चौहान घोसी लोकसभा से 2009 में बसपा से सांसद रह चुके हैं और वो मधुबन विधानसभा से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते और मंत्री बने। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद दारा सिंह चौहान भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। गुरुवार को सपा की जारी सूची में दारा सिंह चौहान को घोसी टिकट प्रदान किया गया।
 

भदोही जिले की भदोही सीट से जाहिद बेग को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं, औराई (सुरक्षित) और ज्ञानपुर पर उम्मीदवारों के नाम सामने आना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed