{"_id":"621a5b6370990347be059add","slug":"up-assembly-election-2022-pm-modi-will-start-the-election-campaign-in-purvanchal-from-kashi-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: पीएम मोदी आज काशी से करेंगे पूर्वांचल में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: पीएम मोदी आज काशी से करेंगे पूर्वांचल में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र
Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
सार
बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे आने के बाद प्रधानमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और यहीं से सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में एक दिवसीय दौरे पर रविवार को आएंगे। यहां वह जिले के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद और पूर्वांचल में चुनाव प्रचार अभियान की भी शुरुआत करेंगे। साथ ही 30 मंडलों के 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद और चुनावी प्रबंधन की रणनीति का मंत्र भी देंगे।
विज्ञापन
उनके आगमन को लेकर एसपीजी सहित जिला, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन स्थल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान सहित मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाजपा ने इस कार्यक्रम का नाम बूथ विजय सम्मेलन रखा है।
विज्ञापन
Trending Videos
बाबतपुर एयरपोर्ट पर दोपहर साढ़े तीन बजे आने के बाद प्रधानमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और यहीं से सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। संवाद के बाद वह शाम को पांच बजे लौट जाएंगे।