{"_id":"621f61567b83840c6e362d80","slug":"up-assembly-election-2022-pm-modi-varanasi-drone-monitoring-during-roadshow-in-banaras-roof-tough-force-will-be-deployed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो की ड्रोन से होगी निगरानी, रूफ टॉफ फोर्स रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो की ड्रोन से होगी निगरानी, रूफ टॉफ फोर्स रहेगी तैनात
Wed, 02 Mar 2022 05:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:51 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दो दिन वाराणसी में ही प्रवास करेंगे। चार मार्च को पीएम मोदी वाराणसी में रोड शो करेंगे। लिहाजा, कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वाराणसी में पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद बनाई जा रही है।
विज्ञापन
अब तक की सूचना के मुताबिक, प्रधानमंत्री मलदहिया से बाबा विश्वनाथ धाम तक रोड शो करेंगे। इस दौरान पुलिस की रूफ टॉफ फोर्स तैनात रहेगी और भीड़ की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराई जाएगी। इसके लिए बाहर से तकनीकी विशेषज्ञों को भी कमिश्नरेट पुलिस ने बुला लिया है।
विज्ञापन
बहुमंजिली इमारतों का कराया जा रहा सर्वे
रोड शो के दौरान रास्ते में पड़ने वाली बहुमंजिली इमारतों का सर्वे भी कराया जा रहा है। एचडी फोटोग्राफी कराई जा रही है। छतों की निगरानी के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
रोड शो की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कराई जाएगी। रोडशो के दौरान पड़ने वाले भवन पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे और उस दौरान संवेदनशील इलाकों की गहन जांच पड़ताल कराई जा रही है।