फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022 PM Modi pranaam in Banaras varanasi public will bless chunav prachar abhiyan

UP Chunav 2022: बनारस में पीएम मोदी का प्रणाम, जनता का आशीर्वाद देगा प्रचार अभियान को धार

Mon, 28 Feb 2022 01:25 PM IST
उत्पल कांत शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 01:25 PM IST
सार

सातवें चरण के चुनाव प्रचार के शुभारंभ से पीएम मोदी ने रविवार को कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा। बूथ कार्यकर्ताओं के जरिये घर-घर मोदी के लिए आशीर्वाद अभियान से काशी से नाता मजबूत किया । 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 PM Modi pranaam in Banaras varanasi public will bless chunav prachar abhiyan
वाराणसी में होली का जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी चक्रव्यूह के सातवें फाटक पर विजय पाने के लिए रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से पूर्वांचल के प्रचार अभियान को धार दे दी है। विपक्ष के खिलाफ मजबूत घेराबंदी के लिए उन्होंने घर-घर मोदी के पुराने नारे को नए स्वरूप में कार्यकर्ताओं के सामने रखा है।

विज्ञापन


अब वाराणसी सहित पूर्वांचल में कार्यकर्ताओं के माध्यम से  हर घर में मोदी का प्रणाम पहुंचाने और जनता के आशीर्वाद के जरिए भाजपा नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। सातवें चरण के मतदान से पहले वाराणसी में भाजपा के साथ भी विपक्ष पूरी ताकत झोकने की तैयारी में है।
विज्ञापन


दिग्गजों के जुटान से पहले पीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
मतदान से पहले तीन मार्च को सपा मुखिया अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की संयुक्त रैली, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के डोर टू डोर कैंपेन और बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली से पहले पीएम मोदी ने भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को हर घर तक पहुंचाने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ पर शत प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ उन्होंने काशी से अपना नाता मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को घर-घर मोदी के लिए आशीर्वाद के लिए अभियान की भी पहल की है।  बूथ कार्यकर्ताओं के बीच जाकर अपने संसदीय क्षेत्र की धरती से उन्होंने सातवें चरण के चुनाव प्रचार अभियान के लिए जोश और उत्साह भी भरने की कोशिश की।

पूर्वांचल के सियासत की धुरी वाराणसी

UP Assembly Election 2022 PM Modi pranaam in Banaras varanasi public will bless chunav prachar abhiyan
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के एक दिवसीय दौरे से एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरी लगन से जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। अपने संसदीय क्षेत्र की धरा से सातवें चरण के चुनाव प्रचार अभियान के शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी ने काशी को ही केंद्र में रखा।

पूर्वांचल के सियासत की धुरी वाराणसी में मां गंगा और काशी विश्वनाथ की सेवा का जिक्र कर उन्होंने आस्था के साथ ही यहां हुए विकास का जिक्र किया और इसे जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाने की सलाह भी दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार

इसके साथ ही उन्होंने जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने के अभियान से जोड़ा है।  पीएम मोदी ने काशीवासियों के स्नेह और प्यार का जिक्र कर हर घर मोदी का प्रणाम पहुंचाने की अपील से अब चुनाव प्रचार को भी धार मिलेगी।

विपक्ष पर निशाना साधने के साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मतदान तक मतदाताओं के बीच सक्रिय रहने की कार्ययोजना भी दी। पीएम ने बिना आराम, सेवा ही संगठन, हर हाल में बूथ जीतना और फुल स्कोर पाने का भी लक्ष्य दिया। एक बात तय है कि पीएम के बूथ विजय सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

कार्यकर्ताओं को ऐसा सिखाया चुनाव प्रबंधन

UP Assembly Election 2022 PM Modi pranaam in Banaras varanasi public will bless chunav prachar abhiyan
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
  • पीएम ने कार्यकर्ताओं को प्राणप्रिय बताया और दर्शन से धन्य अनुभव का अहसास बताया
  • सतत काम करने की प्रेरणा देते हुए पार्टी की ओर से बनारस भेजे जाने के निर्णय को बताया
  • मां गंगा और महादेव के चरणों में बैठकर काशी की सेवा का श्रेय पीएम ने पार्टी को दिया
  • व्यक्ति के ऊपर संगठन और दल के ऊपर देश का भी दिया पीएम से संदेश
  • सबको पर्ची बंटे, बस्ते लगें, टोली बने, हर दरवाजे पर दस्तक दें
  • पीएम ने बूथ कार्यकर्ताओं को दिया पहले मतदान फिर जलपान का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed