फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly election 2022 MP Tejashwi Surya said Akhilesh Yadav is anti saffron

सांसद तेजस्वी सूर्या बोले: अखिलेश यादव भगवा विरोधी, अवसरवादियों को जनता सिखाएगी सबक

Mon, 28 Feb 2022 11:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 11:01 PM IST
सार

तेजस्वी सूर्या ने वाराणसी में कहा कि समाजवादी ठेकेदार अखिलेश यादव सत्ता हासिल करने का उद्देश्य लिए आज आम जनता के बीच घूम रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 MP Tejashwi Surya said Akhilesh Yadav is anti saffron
वाराणसी में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु साउथ के सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को वाराणसी में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि अखिलेश यादव भगवा विरोधी, हिंदू विचार और सनातन संस्कृति पद्धति से नफरत करते हैं। ऐसे लोगों का जवाब देना ही गलत है।

विज्ञापन


तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अखिलेश यादव के हिंदू विरोधी बयान की हम सब कड़ी निंदा और विरोध करते हैं। अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आखिरी समय में काशी प्रवास के बयान पर तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। वह अध्यात्म से जुड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी ठेकेदार अखिलेश यादव सत्ता हासिल करने का उद्देश्य लिए आज आम जनता के बीच घूम रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं। यही अखिलेश यादव कोरोना काल की विभीषिका के दौरान जनता के बीच से नदारद थे। इससे पहले उनके काशी पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 52 बीघा (लालपुर) चौराहे पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी भी मौजूद थे। उनका काफिला पांडेयपुर चौराहे पर पहुंचा, जहां उन्होंने मुंशी प्रेमचंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। काशी विश्वनाथ और संकटमोचन में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने पदयात्रा की। इस दौरान शैलेंद्र मौर्या, रजत जायसवाल, आशुतोष पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

युवा किसी के बहकावे में नहीं आने वाला: सूर्या 

मऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रदेश का युवा किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है, वह राष्ट्रवाद को पसंद करता है। पिछले 70 साल से सभी समाजवादी पार्टियों ने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया।  बीते पांच साल में ऐसी सरकार आई है जिनकी प्राथमिकता जनता का विकास ही है।

एक बार फिर योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित है। वे नगर में आयोजित युवा विजय चौपाल को संबोधित कर रहे थे। सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा मुख्तार अंसारी और अब्बास अंसारी का राज खत्म हो चुका है।

आने वाले दिनों में मऊ में सिर्फ भगवा ही लहराएंगे।  कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को केवल अच्छा अवसर चाहिए। पूरे देश का नेतृत्व करने की क्षमता यहां के युवाओं में है। प्रदेश में कृषि, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, युवा  सहित सभी क्षेत्र में प्रगति हुई है।

माफिया-गुंडा राज समाप्त करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने काफी सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि चार बीवी, चालीस बच्चे वाले कुछ लोग यूपी में भी तालिबान शासन चाहते हैं लेकिन उनकी यह मंशा कभी कामयाब नहीं होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed