{"_id":"621cd3a303ee7f5b00172cea","slug":"up-assembly-election-2022-mamta-and-akhilesh-s-public-meeting-will-be-held-in-varanasi-on-march-3","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किरणमय नंदा बोले: तीन मार्च को वाराणसी में होगी ममता और अखिलेश की जनसभा, दस मार्च को जनता भाजपा पर चलाएगी बुलडोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरणमय नंदा बोले: तीन मार्च को वाराणसी में होगी ममता और अखिलेश की जनसभा, दस मार्च को जनता भाजपा पर चलाएगी बुलडोजर
Mon, 28 Feb 2022 07:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Feb 2022 07:22 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि पांचवें चरण में ही सपा गठबंधन बहुमत हासिल कर चुका है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन
तीन मार्च को वाराणसी में होगी ममता और अखिलेश की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी 10 मार्च को सपा पर बुलडोजर चलाना चाहते हैं, लेकिन नतीजों के बाद जनता बीजेपी पर बुलडोजर चलाएगी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के साथ अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में किरणमय नंदा ने बताया कि दो मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी आएंगी। वह अखिलेश यादव संग तीन मार्च को चांदमारी रिंग रोड के समीप ग्राम सभा ऐढे़ में जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता से झूठे वादे और जुमलेबाजी करती है। जिसे जनता सबक सिखाएगी। पांचवें चरण में ही सपा गठबंधन बहुमत हासिल कर चुका है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन
Trending Videos
किसान और युवाओं में काफी नाराजगी है। बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की आठों सीटों पर सपा की जीत होगी। प्रेसवार्ता में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के साथ समाजवादी पार्टी से अमित यादव, तनुज पांडेय, पवन यादव और गौतम केशरी मौजूद रहे।