फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022 JP Nadda daid Goons and mafia are playing gilli-danda in jails in bjp Government

UP Chunav 2022: जेपी नड्डा बोले- पांच वर्ष पहले गुंडे और माफिया दनदनाते थे, आज वे जेलों में गिल्ली-डंडा खेल रहे  

Mon, 28 Feb 2022 08:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/मिर्जापुर/चंदौली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/मिर्जापुर/चंदौली। Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 08:13 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले और राम मंदिर के फैसले को लटका कर रखने वाले आज खुद इधर-उधर भटक रहे हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 JP Nadda daid Goons and mafia are playing gilli-danda in jails in bjp Government
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि यह चुनाव विकास बनाम विनाश के बीच है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया। कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अखिलेश को आतंकवादियों से इतना प्रेम क्यों है। नड्डा जौनपुर, मिर्जापुर और चंदौली में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


जौनपुर में बरसठी के खोइरी के खरगापुर गांव में उन्होंने कहा कि 2007 में गोरखपुर में गोलघर बम कांड हुआ था। इसमें 15 लोग मारे गए थे और 50 घायल हुए थे। इस कांड में हरकत उल जिहाद उल इस्लामी और इंडियन मुजाहिदीन के दो लोग आजमगढ़ निवासी हाकिम तारीख कासमी और जौनपुर का खालिद मुजाहिद पकड़े गये थे।
विज्ञापन


दोनों ने कबूल किया था कि वे कचहरी अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी बम ब्लास्ट में शामिल थे। इसके अलावा ये श्रमजीवी ट्रेन विस्फोट कांड, मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट, संकट मोचन बम ब्लास्ट कांड में शामिल थे। इनमें कुल मिलाकर 500 लोग मरे और दो हजार लोग घायल हुए थे। 26 अप्रैल 2012 को दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वापस ले लिया था लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट इस पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में गोरखपुर की कोर्ट ने सजा दी। इसी तरह रामपुर के सीआरपीएफ के कैंप में आतंकियों के हमले से सात जवान शहीद हुए थे। इसमें सात लोग पकड़े गए थे। 26 अप्रैल 2012 को अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में कहा कि था कि सामाजिक सौहार्द के लिए वह यह केस वापस लेते हैं।

ऐसा कार्य करने वाला मुख्यमंत्री हो सकता है क्या? उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को गले लगाने वाला मुख्यमंत्री कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले अहमदाबाद बम ब्लास्ट कांड में देश में पहली बार 38 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई, जिसमें एक मो. सैफ नाम का व्यक्ति भी है, जो आजमगढ़ का रहने वाला है। उसका पिता अखिलेश के साथ फोटो खिंचवाता है।
 

मैं पूछना चाहता हूं कि अखिलेश को आतंकवादियों से इतना प्रेम क्यों है। मिर्जापुर में कहा कि पांच वर्ष पहले गुंडे और माफिया दनदनाते थे, लेकिनआज वे जेलों में गिल्ली-डंडा खेल रहे हैं। कानून वही है, लेकिन आज गुंडे और माफिया दया की भीख मांग रहे हैं। नड्डा पहाड़ी विकास खंड में स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कालेज मैदान में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में हुई चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा वर्ष 2012 में सड़कों पर काली गाड़ियां दौड़ती थीं। वाहन देखकर ही उनकी पहचान हो जाया करती थी। वर्ष 2014 में लाल किले से जब प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान की बात कर रहे थे तो राहुल और अखिलेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ा रहे थे। लेकिन, देश में 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराकर पीएम ने महिलाओं के सम्मान का ख्याल रखा है।

नड्डा ने कहा कि पहले सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क है, पता नहीं चलता था, लेकिन आज हाईवे पर युवा 80 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से फर्राटे भर रहे हैं। कहा, रिपोर्ट कार्ड रखने की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, महिलाओं, युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ रही है। 

प्रधानमंत्री ने बिना पैसे और गारंटी के खाता खुलवाकर महिलाओं के खाते में पांच सौ रुपये भेजे। कहा कि हम भाषण नहीं, राशन देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो दोगुनी रफ्तार से विकास होगा। चंदौली की चकिया विधानसभा में जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने जो पक्के मकान बनवाएं हैं, उसमें मालिक नहीं मालकिन होती हैं।

यह महिला सशक्तीकरण की एक बानगी है। महिला सशक्तीकरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को ताकत प्रदान करने के लिए भाजपा को वोट दें। कहा कि राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले और राम मंदिर के फैसले को लटका कर रखने वाले आज खुद इधर-उधर भटक रहे हैं। हमने जो कहा था, वह करके दिखाया, अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाने का जो प्रण था, उसे हमारी सरकार ने पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed