फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022 Amit Shah said Those who wear black glasses see everything black

UP Chunav 2022: गाजीपुर में अमित शाह बोले- काला चश्मा पहनने वालों को सब काला दिखता है  

Fri, 04 Mar 2022 07:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Mar 2022 07:13 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लोग लखनऊ और दिल्ली आसानी से पहुंच रहे हैं। गाजीपुर, जखनिया और सादात स्टेशन का नवीनीकरण हुआ।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Amit Shah said Those who wear black glasses see everything black
amit shah - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया को चुन-चुनकर जेल भेजा है। मुख्तार, अतीक और आजम आज जेल में हैं। प्रदेश का विकास तेजी से हुआ है। काला चश्मा पहनने वालों को विकास नहीं, बल्कि सब काला ही दिखाई देता है। केंद्रीय गृहमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जखनिया और जंगीपुर में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार में प्रदेश हत्या, दुष्कर्म और डकैती के मामलों में नंबर वन था। दावा किया कि पिछले पांच साल में डकैती की घटनाओं में 72 फीसदी, लूट की 62 फीसदी, हत्या की 71 फीसदी, अपहरण की 29 फीसदी और दुष्कर्म की घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आई है। बताया कि 875 करोड़ से सैदपुर-मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


कहा, अनुच्छेद 370 हटाने का निर्णय लिया गया तो सदन में अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर इसे हटाया गया तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन, खून की नदी छोड़िए एक पत्थर तक किसी ने नहीं उठाया। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लोग लखनऊ और दिल्ली आसानी से पहुंच रहे हैं। गाजीपुर, जखनिया और सादात स्टेशन का नवीनीकरण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहरियाबाद-सैदपुर फोरलेन का निर्माण हो रहा है। कोरोना काल में जिले में छह आक्सीजन प्लांट लगाए गए। वादा किया कि सरकार बनने पर अगले पांच साल बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा। बताया कि पिछले पांच साल में 82 लाख गरीबों, वनवासियों को घर दिया गया। 2 करोड़ 54 लाख शौचालय बनवाए गए। प्रदेश में 18 से 24 घंटे तक बिजली मिल रही है।

कहा कि दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनने पर होली और दीपावली पर एक-एक गैस सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी। टैबलेट और स्मार्टफोन मुफ्त दिए जाएंगे। जखनिया की सभा में उन्होंने अब्दुल हमीद, स्वामी सहजानंद सरस्वती, सिद्धपीठ हथियाराम मठ की बुढ़िया माई को नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed