फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Aided Lipik Bharti Application started for post of clerk in 18 aided schools of Varanasi know eligibility

UP Aided Lipik Bharti: वाराणसी के 18 एडेड स्कूलों में लिपिक पद के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता व जरूरी बातें

Sat, 08 Oct 2022 01:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Oct 2022 01:55 PM IST
सार

वाराणसी जिले के 18 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुक्रवार से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
UP Aided Lipik Bharti Application started for post of clerk in 18 aided schools of Varanasi know eligibility
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी जिले के 18 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसको लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश जारी कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को  आवेदन ऑफलाइन मोड से करना होगा। वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसे भरकर डाक से  विद्यालय स्तर पर आवेदन करना है।

विज्ञापन


छह अक्तूबर से शुरू हुए आवेदनों के लिए अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 27 अक्तूबर तक संस्था के प्रबंधक को भेजेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों की पीईटी परीक्षा में प्राप्त परसेंटाइल स्कोर के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। मेरिट सूची में आने वाले आवेदकों की कंप्यूटर टाइपिंग की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले टॉप तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर में लिपिक के एक पद के लिए पहले दिन छह लोगों ने आवेदन पत्र लिया है। अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) में 50 व उससे अधिक पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि वाराणसी के कुल 18 विद्यालयों में लिपिक के एक-एक रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सभी विद्यालयों को विज्ञापन का प्रारूप भेजा जा चुका है।  ज्यादा जानकरी के लिए देखें वेबसाइट  http://upsssc.gov.in/default.aspx

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed