फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Accident Sleeper bus going from Jaipur to Banaras lost control and overturned 18 passengers injured

UP Accident News: जयपुर से बनारस जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्री घायल; दो लोग रेफर

Fri, 05 Sep 2025 05:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:42 AM IST
सार

Varanasi News: इस दर्दनाक हादसे में दो यात्री बनारस के और एक यात्री गाजीपुर जिले के रहे। घायलों का अस्पताल भेज कर इलाज कराया गया। गंभीर रूप से घायलों का उचित उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
UP Accident Sleeper bus going from Jaipur to Banaras lost control and overturned 18 passengers injured
दुर्घटना। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Accident News: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल ओवरब्रिज पर सुबह तड़के जयपुर से बनारस जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


इसमें परिचालक समेत महिला को सैफई रेफर कर दिया गया जबकि चार का जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की वजह चालक को झपकी आने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


परिचालक दीपक ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबे लोगों को बाहर निकला। इसमें बस का परिचालक दीपक करीब डेढ़ घंटे बस के केविन के नीचे दबा रहा। क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसे बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल दो लोग रेफर

हादसे में घायल 18 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें गंभीर हालत में बस परिचालक दीपक (33) निवासी परशुपुरा जिला झुंझुनू, राजस्थान व सोनी गुप्ता (40) निवासी शिवपुर बनारस को सैफई रेफर कर दिया गया। 

वहीं, मृत्युंजय कुमार (48) निवासी डिहिया, थाना गुरारू, जिला गया बिहार, दिनेश पाठक (50) निवासी अरथुवा थाना काशमा, जिला औरंगाबाद बिहार, राजेंद्र प्रसाद (55) निवासी आरथूवा थाना काशमा जिला औरंगाबाद बिहार, व दिनेश शाह (55) निवासी औरंगाबाद बिहार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ अभय नारायण राय समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। वहीं, सदर एसडीएम व तहसीलदार ने जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से बेहतर उपचार की बात कही।

इन घायलों को उपचार के बाद मिली छुट्टी
राम जनक निवासी मीरापुर बसही, बनारस, अमन सिंह निवासी गाजीपुर थाना गाजीपुर, नीलम दुबे निवासी काशीकला प्रयागराज, शहाबुद्दीन अंसारी निवासी विजयनगर बनारस, नंदन कुमार चटर्जी निवासी विजयनगर बनारस, साहिल, राजेंद्र, बैजनाथ कुमार, सुनील कुमार, कृष्ण गोपाल सिंधु कुमार व राजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed