{"_id":"5de8c4938ebc3e54aa6b2e80","slug":"unsuccessful-miscreants-shot-the-operator-of-the-customer-service-center-varanasi-refer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूट में असफल बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को मारी गोली, वाराणसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में असफल बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को मारी गोली, वाराणसी रेफर
Thu, 05 Dec 2019 02:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
घायल अखिलेश यादव
- फोटो : a
जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के कृष्णानगर बाजार में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मार दी। उसके सिर, पैर, कंधे के पास पांच गोलियां लगी हैं। हालांकि बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज़ सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने पीछाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा साथी गोमती नदी में कूदकर फरार हो गया। घायल ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चंदवक-औड़िहार मार्ग को जाम कर दिया। एसपी, एएसपी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : a
अमिलिया तानी गांव निवासी अखिलेश यादव (19) कृष्णानगर बाजार में यूबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। बृहस्पतिवार को वह केंद्र पर पहुंचा। काउंटर पर बैग रखा ही था तब तक पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए और बैग छीनने लगे। अखिलेश ने विरोध किया तो गोली मार दी। बदमाशों ने सिर, पैर, कंधे पर कुल पांच गोली मारी। आवाज़ सुन आसपास के लोग पहुंच गए।
खुद को घिरता देख बदमाश बैग छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। करीब 2 किमी दूर तक बड़वा गांव के पास दो बदमाशों को पकड़ लिया। तीसरा बदमाश गोमती नदी में कूदकर भाग निकला।
खुद को घिरता देख बदमाश बैग छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। करीब 2 किमी दूर तक बड़वा गांव के पास दो बदमाशों को पकड़ लिया। तीसरा बदमाश गोमती नदी में कूदकर भाग निकला।