फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unnatural Molestation of two innocent children in garden of varanasi

Varanasi Crime: बगीचे में आम लेने गए दो मासूमों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 03 May 2024 12:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 03 May 2024 12:23 AM IST
सार

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में दो मासूमों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां बगीचे में आम लेने गए दो चचेरे भाइयों के साथ मवेशी चरा रहे चरवाहे ने दुष्कर्म किया। घरवालों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
Unnatural Molestation of two innocent children in garden of varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में एक बगीचे में आम बीनने गए छह वर्षीय दो चचेरे भाइयों के साथ मवेशी चरा रहे चरवाहे ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर मिर्जामुराद थाने में अरका कंसरायपुर निवासी धीरज कुमार बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


यह है मामला
दोनों भाई बुधवार शाम आम बीनने बगीचे में गए थे। बगीचे के पास ही अरका कंसरायपुर गांव निवासी धीरज कुमार बिंद मवेशी चरा रहा था। उसने दोनों मासूमों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। रोते-बिलखते घर पहुंचे दोनों मासूमों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्चों को लेकर परिजन मिर्जामुराद थाने गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

मेडिकल के लिए परेशान हुए परिजन और पुलिस

दोनों बच्चों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए मिर्जामुराद थाने की पुलिस और परिजनों को खासा परेशान होना पड़ा। बच्चों को बुधवार रात जक्खिनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। मंडलीय अस्पताल में एक्सपर्ट न होने का हवाला देकर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

दीनदयाल जिला अस्पताल में भी घंटों इंतजार करना पड़ा और गुरुवार शाम मेडिकल मुआयना शुरू हुआ। इसे लेकर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की बहस भी हुई कि आखिरकार दिक्कत है। मगर, पुलिस की बातें सुनने के लिए स्वास्थ्य कर्मी तैयार नहीं दिखे।

क्या बोले सीएमओ
एक्सपर्ट दीनदयाल जिला अस्पताल में हैं, जिनके ऊपर पूरे मंडल की जिम्मेदारी है। इस पूरी प्रक्रिया में देरी क्यों हुई, इस बारे में सीएमएस से रिपोर्ट मांगी जाएगी। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed