फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unlock Guidelines: Varanasi Administration released new guidelines for markets

Unlock Guidelines: वाराणसी प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन, बाजार और दुकान खुलने के समय में बदलाव

Fri, 21 Aug 2020 01:55 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Aug 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Unlock Guidelines: Varanasi Administration released new guidelines for markets
खरीदारी के लिए बाजार में लोग - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने दुकानें व बाजार खोले जाने का समय बढ़ा दिया है। इसके के लिए गुरुवार की शाम को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने एक नई गाइडलाइन जारी की। इसके तहत  सब्जी, दूध-ब्रेड की दुकानों को छोड़कर अब बाजार और दुकानें सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे। वहीं त्योहार को देखते हुए 21 व 22 अगस्त को मिठाइयां, मिल्क, मिल्क प्रोडक्ट व खान-पान की दुकानें इन दो दिनों में सुबह पांच से शाम बजे तक खोली जा सकेंगी।

विज्ञापन


गाइडलाइन में आंशिक संशोधन करते हुए जिला प्रशासन ने कहा है कि कार्यालय सुबह नौ या 10 बजे से अधिकतम शाम पांच बजे तक निर्धारित किए गए हैं। इसमें बैंक, एलआइसी, केंद्रीय कार्यालय व राज्य सरकार के कार्यालय जो दिन के समय खुलते हैं वह शामिल होंगे। इसके अलावा जो कार्यालय 24 घंटे खुलते रहे हैं वे यथावत 24 घंटे खुलते रहेंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार्यालय व दुकान एक साथ बंद होने के कारण शाम पांच से छह बजे तक सड़क पर दबाव बढ़ जाता है। इसलिए सब्जी, दूध-ब्रेड की दुकानों को सुबह में खोलना जारी रखते हुए अन्य सभी दुकानें व मार्केट खोले जाने का समय अब सुबह 11 से शाम छह बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी सब्जी, दूध, ब्रेड को छोड़कर अन्य कोई भी दुकानें 11 बजे के पहले नहीं खुलेंगी। ताकि कार्यालय जाने वाले व्यक्ति सड़क से आसानी से गुजर सकें। शाम छह बजे के बाद कोई भी दुकानें नहीं खुलेंगी, चाहे सब्जी, दूध व गल्ला मंडी ही क्यों न हो। हालांकि बीएचयू, मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा व लक्सा तीन स्थानों पर स्थित दवा की सभी दुकानें पूरे व रात में खुली रह सकती है।

दो दिन बंद रहेगी कचहरी

मेडिकल जांच में गुरुवार को दीवानी कचहरी में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अदालतों, चैंबरों तथा परिसर का सैनिटाइज कराने के लिए जिला जज उमेशचंद्र शर्मा ने 21 व 22 अगस्त को कचहरी बंद करने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए कोरोना उपचार रोकथाम समिति के अध्यक्ष विशेष न्यायाधीश लोकेश राय ने बताया कि अब कचहरी 24 अगस्त को खुलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed