फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   unknown Youth dies after crushed by tractor trolley near Lanka in varanasi police trying to identify

वाराणसीः लंका चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Tue, 27 Jul 2021 02:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 27 Jul 2021 02:22 PM IST
सार

 हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को राहगिरों ने धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया।  इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र  30-32 साल के करीब है। 

विज्ञापन
unknown Youth dies after crushed by tractor trolley near Lanka in varanasi police trying to identify
लंका चौराहे के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका स्थित मालवीय चौराहे के पास मंगलवार तड़के  ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है। इधऱ, हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को राहगिरों ने धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि मृतक की उम्र  30-32 साल के करीब है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


छात्र के साथ मोबाइल छिनैती
लंका थाना क्षेत्र के सुंदर चौकी अन्तर्गत नेवादा के पास से स्कूटी सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर साइकिल सवार छात्र का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। मूलरूप से चंदौली निवासी अमरीश द्विवेदी दुर्गाकुंड क्षेत्र के गुरुधाम चौराहे के पास किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे साइकिल से बीएलडब्लू की तरफ मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। पीछे से स्कूटी सवार दो बदमाश आए औऱ हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के चार घंटे के बाद सूचना मिली जबकि चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस चौकी है। सूचना के बाद सीसीटीवी की जांच की गई लेकिन कुछ पता नही चला। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed